Advertisement

सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाना जरूरी-बीडीओ

ग्रामीण विकास के तहत सरकार आपके द्वार कार्यक्रम जरूरी है-मुखिया

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। जरीडीह प्रख़ंड (Jaridih block) के हद में जैना पंचायत भवन में 4 दिसंबर को आपका अधिकार, आपका सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम (Programme) में आसपास के सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में पंचायत की मुखिया सविता देवी, जरीडीह प्रख़ंड विकास पदाधिकारी उज्वल कुमार सोरेन, अंचल अधिकारी नरेश कुमार रजक के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प़ंचायत के मुखिया सविता देवी ने कहा कि प़ंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा विकास शिविर लगाकर जन समस्यायों का समाधान करने का सतत प्रयास किया गया है।

भविष्य में अधूरे पड़े प्रधानमंत्री आवास, चापानल, सड़क, लंबित विभिन्न पेंशन योजनाओं का क्रियान्वयन पूर्ण रूप से करने का प्रयास किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख़ंड विकास पदाधिकारी उज्वल कुमार सोरेन ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सिधा जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाता है।

कार्यक्रम के तहत मूलभूत समस्याओं की जानकारी हो जाती है। वहीं अंचल अधिकारी नरेश कुमार रजक ने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान अंचल में राजस्व संबंधी मामलों का निपटारा शीघ्र कर दिया जाता है। सभी विभागों के अधिकारी एक साथ बैठ कर समस्यायों का समाधान करते हैं। यह बहुत हीं अच्छा पहल है।

कार्यक्रम के अवसर पर उपरोक्त के अलावा जीपीएम (GPM) जरीडीह मोहन लाल ठाकुर, बीसीओ मनोज कुमार, रौशन कुमार एवं प्रोनति कुमारी, दीपक कुमार महतो, प्रकाश कुमार, नितिन कुमार, संजय कुमार, स्वच्छ भारत मिशन जरीडीह प्रख़ंड राखी  कुमारी,आदि।

राजस्वकर्मी अस्वनी कुमार महतो, मुखिया सविता देवी, मुखिया प्रतिनिधि अमर लाल महतो, रीता सिंह, राजेश कुमार सिंह, बलवंत यादव, सुनिता देवी, अर्चना देवी, पूनम देवी, उषा देवी, सेवामति मूर्रमू, विनय कुमार सिंह, नेपाल महतो आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *