एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। इंटक (तिवारी गुट) के सीसीएल (CCL) रीजन अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि इंटक (संजीवा रेड्डी गुट) सीसीएल जोन के अध्यक्ष गिरिजाशंकर पांडेय और ढोरी एरिया अध्यक्ष शिवनंदन चौहान ने रामेश्वर सिंह फौजी के चरित्र पर सवाल उठाकर अपनी दिवालिया मानसिकता का परिचय दिया है।
उन्होंने बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो स्थित सिंहनगर में 9 अगस्त को पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कहा कि फौजी साफ सुथरा छवि के व्यक्ति और मजदूरों के हित में काम करने वाले नेता है।
जब तक न्यायालय किसी को सजा नहीं सुनाता है तब तक किसी को बलात्कारी कहना गलत बात है। सिंह ने कहा कि आरोप तो किसी पर लग सकता है। रही बात इंटक के असली नकली का तो रेड्डी गुट नकली और हमारा तिवारी गुट असली है। उन्होंने कहा कि रेड्डी गुट के लोग पहले अपने गिरेबान में झांके कि वे कितने चरित्रवान हैं।
यदि असली- नकली के विषय पर रेड्डी गुट डिबेट करना चाहे तो, हमलोग हमेशा तैयार हैं। यदि असली है तो इनका चंदा एक रजिस्टर पर काट कर दो जगह क्यों बांटा जाता है? सिंह ने कहा कि वर्ष 2007 से संजीवा रेड्डी गुट को कोई पूछ नहीं रहा।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में संजीवा रेड्डी गुट और ददई गुट की बैठक हो रही है। वे एक होना चाह रहे हैं लेकिन बिना तिवारी गुट के कोई काम नहीं होने वाला है। हमारा गुट असली है।
मौके पर प्रकाश कुमार, राजेश अखौरी, चंदन कुमार तिवार्था, रफीक अंसारी, मनोज महतो, मंगल नोनिया, दीनबंधु करमाली, कैलाश चंद्र महतो, प्रवीण कुमार, धनेश्वर महतो, राकेश सिंह, राजू नायक, विष्णु कुमार, अनूक पनिका आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply