एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला कांग्रेस (Bokaro district Congress) के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (डी) कथारा क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह (Secretary Varun Kumar Singh) के नेतृत्व में 21 फरवरी को सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह परियोजना पदाधिकारी के साथ परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस परिचयात्मक बैठक में तमाम यूनियन के पदाधिकारियों ने अपना परिचय परियोजना पदाधिकारी को दी।
इस मौके पर राकोमसं नेता वरुण कुमार सिंह ने अपने यूनियन की ओर से उत्पादन और उत्पादकता पर प्रबंधन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का परियोजना पदाधिकारी को भरोसा दिया। साथ ही साथ मजदूरों के ज्वलंत समस्याओं पर भी ध्यान देने की बातें प्रबंधन को कही।
परिचयात्मक बैठक में टाटा ब्लॉक (Tata Block) को शिफ्ट करने को लेकर प्रबंधन (Management) द्वारा यूनियन पदाधिकारियों से अपेक्षित सहयोग की अपील किया गया। ताकि कोलियरी के उत्पादन में उत्तरोत्तर वृद्धि किया जा सके।
बैठक में पीओ (PO) नवल किशोर दुबे, पीओ के निजी सहायक दिनेश पांडेय, जबकि यूनियन की ओर से वरुण सिंह के अलावे यूनियन के जारंगडीह शाखा अध्यक्ष जोगेंदर सोनार, सतपाल सिंह, पप्पू लाला, किशुन मंडल, मोहम्मद नौशाद खान, गौर बाउरी, राम बिहारी सिन्हा, सुजीत कुमार, सीताराम तुरी, ब्रजेश कुमार सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply