बच्चों ने विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम कर मन से स्वस्थ रहने की ली शपथ
सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को पश्चिमी सिंहभूम जिला (West Singhbhum district) के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में योग शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में उपस्थित दर्जनों बच्चों एवं शिक्षकों ने स्कूल के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार के निर्देशन में विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम व योग कर मन से स्वस्थ रहने की शपथ ली।
इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने कहा कि मानव जीवन में बच्चों को बहुत सारे चैलेंज फेस करना है। इसके लिए शारीरिक स्फूर्ति एवं स्वस्थ शरीर का होना आवश्यक है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग का निवास करता है।
हम स्वस्थ रहकर हीं अपना शारीरिक एवं बौद्धिक विकास कर सकते हैं। प्राचार्य ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है। संपूर्ण विश्व को योग के माध्यम से जन आंदोलन के तहत प्रधानमंत्री मोदी ने एकजुट कर एक मंच पर खड़ा करने का कार्य किया है। प्राचार्य ने बच्चों को नियमित योग करने तथा देश हित में आगे आने को कहा।

इस अवसर पर बच्चों को सूर्य नमस्कार, हलासन, चक्रासन, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, भस्त्रिका जैसे प्राणायाम के लाभ की जानकारी दी गई। शिक्षको ने शारीरिक स्फूर्ति एवं स्वस्थ शरीर के लिए योग को महत्वपूर्ण बताया।
उक्त अवसर पर शिक्षकों में विनोद कुमार साहू, बी जी सिंह, योगेंद्र त्रिपाठी, आकांक्षा सिंह, पुष्पांजलि पंडित, रोशन कुमारी के अतिरिक्त कार्यालय प्रभारी संजीव कुमार, प्रभुकेश्वर पंडित व अन्य कईयों ने योग कार्यक्रम में बच्चों को देश का सच्चा प्रहरी बनने तथा स्वस्थ भारत की कल्पना के तहत बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए दिशा निर्देशित किया।
![]()












Leave a Reply