मेला में एक दूसरे से मेल मिलाप बढ़ता है-डॉक्टर लंबोदर महतो

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। ग्रामीण क्षेत्र में टुसू पर्व को लेकर क्षेत्र में लग रहे मेले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। जिसमें कसमार प्रखंड के हद में दुर्गापुर पहाड़ी के नीचे लगा मेला रहिवासियों के आकर्षण का केंद्र बन गया है।

जानकारी के अनुसार दुर्गापुर में आयोजित टुसु पर्व मेला में बीते दिनों सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन गोमियां विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो एवं दुर्गापुर के मुखिया अमरेश कुमार महतो ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो ने कहा कि इस प्रकार के मेला लगने से आपसी भाईचारा का मिसाल कायम रहता है। उन्होंने कहा कि मेला में एक दूसरे का मिलने का नया तरीका देखा जाता है।

वही मुखिया अमरीश कुमार महतो ने कहा कि उक्त मेला रहिवासियों के शांति का प्रतीक है। मेल आने के बाद खुश नजर आते हैं। कोई चिंता मेला में आने के बाद नहीं रहता है। यहां आसपास के गांव के रहिवासी मनोरंजन का आनंद उठाते हुए मेले में पकवान का भी आनंद उठाते हैं। मौके पर अखिलेश महतो, बानेश्वर महतो, छोटू महतो, सृष्टिधर महतो, फुलेश्वर महतो, सनातन महतो, निरंजन महतो, विनोद महतो आदि गणमान्य उपस्थित थे।

 120 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *