Advertisement

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा अंतर जिला समन्वय बैठक का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची जिला के हद में मांडर विधान सभा उप चुनाव को लेकर इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) रांची में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की अंतर जिला समन्वय बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में रांची जिला उपायुक्त (Ranchi District Deputy Commissioner) छवि रंजन, खूंटी जिला उपायुक्त शशि रंजन, रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा, लोहरदगा पुलिस अधीक्षक आर रामकुमार, खूंटी पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, गुमला पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वाकरीब, आदि।

लातेहार अनुमंडल पदाधिकारी अरविन्द कुमार लाल, लातेहार उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लांग, रांची के उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी डॉ प्रभात शंकर उपस्थित थे।

समन्वय बैठक में मांडर विधान सभा उप चुनाव सम्बंधित परिचर्चा की गयी। जानकारी के अनुसार मध्यांहन भोजन के बाद रांची जिला (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक मो. नौशाद आलम एवं जिला के सभी थाना प्रभारियों के बीच बैठक की गयी, जिसमें चुनाव के दौरान विधि व्यवस्था क़ायम रखने तथा नियम कानून का पालन करने सम्बंधित विषयों पर चर्चा की गयी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *