Advertisement

कसमार में आयोजित गुरु गोष्ठी में स्कूल सचिवों को शिक्षा व् भोजन की निगरानी के निर्देश

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) कसमार में 16 जुलाई को गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। गुरु गोष्ठी में बीपीओ रंजीत कुमार ने सभी विद्यालय सचिवों को शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और मध्यान्ह भोजन की सघन निगरानी के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई और पोषणयुक्त भोजन मिलना चाहिए। साथ ही, सभी सचिवों को निर्देश दिया गया कि किसी भी प्रकार की सरकारी रिपोर्ट समय पर कार्यालय में जमा करें। बरसात के मौसम को देखते हुए उन्होंने स्कूल परिसरों में जल जमाव और गंदगी न होने देने तथा बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही, स्वच्छ वातावरण के लिए प्रत्येक विद्यालय में वृक्षारोपण अभियान चलाने का भी सुझाव दिया गया।

गोष्ठी में सभी बीआरपी, सीआरपी, समावेशी शिक्षा से जुड़े बुद्धदेव कुमार, चंचला कुमारी, दीपक पटेल, शैलेश लहरी, रविंद्र हांसदा, गौतम कुमार, नंदकिशोर नायक प्रीतम कुमार केदारनाथ महतो अर्जुन महतो भिखारी महतो प्रकाश महतो माता शरण मांझी अमित कुमार कुणाल किशोर बरमेश्वर महतो सीताराम महतो नंदकुमार नायक रामजीत वास्के युधिष्ठिर हेंब्रम रुद्रनाथ मुर्मू मनीष जायसवाल उमेश मेहता पंकज जयसवाल अमित कुमार जायसवाल प्रहलाद महतो लखन महतो यशोदा देवी संजीव कुमार जगदीश चंद्र महतो धनंजय महतो हरिहर महली श्वेता कुमारी शंकर महतो नागेश्वर मांझी प्रदीप पांडे राजेश कुमार दास ग़ याराम महतो राथू महतो बिंदेश्वर महतो चंद्र किशोर रामकृष्ण मुंडा खुर्शीद आलम रमजान अंसारी महेंद्रनाथ वर्मा सहित बड़ी संख्या में विद्यालय सचिवों व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *