प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर का 9 मार्च को बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वाड द्वारा निरीक्षण किया गया।
मालूम हो कि बोकारो जिला व्यवहार न्यायालय को मिली बम से उड़ने की धमकी के बाद जहां बोकारो जिला व्यवहार न्यायालय परिसर की जांच की गई। उसके बाद बोकारो एसपी के निर्देशानुसार तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर की भी जांच की गई।
बताया जाता है कि तेनुघाट न्यायालय परिसर की जांच के समय स्थानीय ओपी प्रभारी भजन लाल महतो बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वायड की अगुवाई कर रहे थे। इस अवसर पर दस्ता द्वारा सर्वप्रथम कोर्ट हाजत की जांच की गई। उसके बाद पूरा न्यायालय परिसर और अगल-बगल की जांच हुई। जांच में कहीं से कुछ भी नहीं पाया गया। जांच दल में बीडीडीएस जगुआर रांची, सीआईडी बोकारो, सीआईडी स्पेशल ब्रांच बोकारो की टीम मौजूद थे। वहीं तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो पूरे सशस्त्र पुलिस बल के साथ मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply