Advertisement

ग्रामीण को विधिक सहायता के बारे में दी गई जानकारी

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बेरमो अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव के निर्देश पर पीएलवी बोकारो जिला (PLV Bokaro district) के हद में नावाडीह प्रखंड के पेक नारायणपुर में पीड़िता के घर जाकर विधिक सहायता के बारे में दी।

इस संबंध में अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम दीपक कुमार साहू (SDJM Deepak Kumar Sahu) ने 22 जून को बताया कि बीते 16 जून को पेक नारायणपुर के बसंत मुर्मू के पिता फूलचंद मांझी एवं माता सावित्री देवी की तांतरी पेट्रोल पंप के पास एक्सीडेंट हुआ था।

जिसमें उसके पिता की मृत्यु हो गई और माता घायल हो गई। जिसे लेकर पीएलवी सोनाराम हेंब्रम को पीड़ित के घर भेज कर उन्हें विधिक सहायता के बारे में जानकारियां दी गई।

उन्हें बताया गया कि जो भी सरकारी सहायता मिलेगी वह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के द्वारा दिया जाएगा।

अगर उन्हें मृत्यु क्लेम करना होगा तो उसके लिए भी उन्हें मुफ्त पैनल अधिवक्ता मुहैया कराया जाएगा। साथ ही उनकी मां के इलाज के लिए जो भी जरूरत होगा, हर संभव मदद किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *