Advertisement

तेनुघाट जेल में बंदियों को दी गई कानून की जानकारियां

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) एवं शास्त्री जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट जेल में ऑनलाइन जेल अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जेल अदालत में चोरी मामले में एक बंदी को रिहा किया गया।

कानुनी जागरूकता शिविर में बंदियों को संबोधित करते हुए एसीजेएम विशाल गौरव ने सबसे पहले गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती की बधाई दी। बंदियों को उनके अधिकार एवं जेल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारियां दी।

एसडीजेएम दीपक कुमार साहू ने भी बंदियों को सबसे पहले गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती की बधाई देते हुए गांधी जी का मूल सिद्धांत स्वच्छता के बारे में जानकारियां दी। आगे बताया कि हमें अपने आसपास स्वच्छ रखना चाहिए। इसलिए आप भी स्वच्छता को बरकरार रखते हुए जेल को स्वच्छ रखें।

जिससे हमें बीमारियों से दूर रहा जा सकता है। साथ ही बंदियों को उनके अधिकारों की जानकारियां दी। इस मौके पर जेल अधीक्षक अनिमेष चौधरी, जेलर अरुण कुमार शर्मा, अधिवक्ता मनोज कुमार चौबे मौजूद थे। उक्त जानकारी अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम दीपक कुमार साहू ने दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *