Advertisement

भारतीय कायस्थ महासभा गिरिडीह इकाई की बैठक संपन्न

बैठक में कार्यक्रम व संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा फाउंडेशन के गिरिडीह इकाई की अध्यक्ष काजल सिन्हा की अध्यक्षता में एक बैठक 26 सितंबर को गिरिडीह जिला (Giridih district) के हद में बरमसिया स्थित चिल्ड्रेन पार्क में आयोजित किया गया। जिसमें आगामी कार्यक्रम व संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई।

आयोजित बैठक में मुख्य रूप से संगठन का विस्तार करने पर विचार विमर्श किया गया। कहा गया कि केवल शहर में ही नहीं बल्कि गांव गांव में जाकर चित्रांश परिवार के सदस्यो को संगठन में शामिल करना होगा।

जिससे पूरे चित्रांश परिवार के सदस्यो को सभी तरह के समस्या को दूर करने पर भी विचार किया जा सके। बैठक में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद करना, लड़की की शादी में मदद करना जैसे अन्य कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।

इस बैठक में मुख्य रूप से शीतल सिन्हा, आत्मानंद कुमार, हेमंत कुमार सिन्हा, रंजन सिन्हा, शिवकुमार, अनुपम सिन्हा, श्वेता शिखा, स्वीटी सिन्हा, शिवानी सिन्हा सहित कई अन्य गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *