Advertisement

इंडियन एक्सप्लोसिव कर्मचारी संघ की बैठक संपन्न

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में गोमियां स्थित इंडियन एक्सप्लोसिव कर्मचारी संघ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कई प्रमुख विन्दुओं पर चर्चा किया गया।

जानकारी के अनुसार आइईएल स्थित इंटक कार्यालय में 9 सितंबर को इंडियन एक्सप्लोसिव कर्मचारी संघ गोमियां द्वारा एक बैठक का आयोजित किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता संघ के महामंत्री संतोष राम ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से गोमिया प्रखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पांडेय एवं बेरमो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह उपस्थित थे।

बैठक के संबंध में बेरमो प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि गोमियां स्थित आईईएल कंपनी द्वारा मजदूरों व संघ के सभी 16 सूत्री मांगो को पूरा नहीं करने पर आगामी 13 सितंबर से इंडियन एक्सप्लोसिव कर्मचारी संघ के बैनर तले बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह के नेतृत्व में फैक्ट्री गेट के समीप अनिश्चितकालीन घेराव का कार्यक्रम किया जाएगा।

साथ ही बताया कि इस घेराव कार्यक्रम में गोमियां के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद का भी सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगामी 13 सितंबर के घेराव कार्यक्रम को लेकर 11 सितंबर की शाम कर्मचारी संघ के सदस्यों द्वारा करमाटांड़ ग्राम से आईईएल गेट तक मशाल जुलूस भी निकाला जाएगा।

उन्होंने बताया कि आहुत घेराव आंदोलन के संबंध में ओरिका के प्रबंधक एवं झारखंड के प्रशासनिक विभाग को सूचित कर दिया गया है। मौके पर सत्येंद्र कुमार सिंह, विजय यादव, मो गोहर, हितेश यादव, मंटू यादव, सच्चिदानंद, अरविंद कुमार मुर्मू, मुबारक अली, सुरेंद्र तुरी, उपेंद्र सिंह, दिनानाथ हांसदा आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *