गायत्री ज्ञान मंदिर में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा में 75वें  स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम से मनाया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र के सक्रिय महिला मंडल एवं सक्रिय प्रज्ञा मंडल के सदस्यों की उपस्थिति में झंडोत्तोलन किया गया। गायत्री ज्ञान मंदिर के देवालय प्रबंधन की सदस्या पुष्पा देवी ने झंडोत्तोलन किया।

इस अवसर पर गोमियां प्रखंड के हद में सियारी पंचायत के उत्कर्मित मध्य विद्यालय सियारी के प्रधानाचार्य महेंद्र नायक जो बीते 31 जुलाई को अवकाश प्राप्त हुए को बोडिया बस्ती की कार्यकर्ता हेमिया देवी ने शॉल भेंटकर सम्मानित किया।

मौक़े पर बोडिया बस्ती की किरण देवी को एक आदर्श सौतेली माँ की भूमिका का सफलतापूर्वक निर्वहन करने को लेकर डॉ दिनेश कुमार ने साड़ी भेंटकर सम्मानित किया। ज्ञातव्य हो कि किरण देवी के गोतनी के तीन बच्चे थे।

उन तीनों बच्चे के पिता की पूर्व में ही मृत्यु हो गया था। उनके लालन -पालन के सारा जिम्मा किरण देवी ने अपने पति से ये कहते हुए लिया की क्या मेरे बच्चे होंगे तब हीं माँ कहलाऊंगी।

इस अवसर पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह को बी. पी अग्रवाल ने अपनी ओजस्वी वाणी से सबके दिलों में देश भक्ति के प्रति प्रेम जगाया। यहां रघुनंदन वर्णवाल ने राष्ट्रीय संगीत गाकर सबका दिल मोह लिया।

जबकि रीना सिन्हा, शिला देवी, पुष्पा वर्नवाल और कलावती देवी ने देश भक्ति संगीत गाकर राष्ट्र भक्ति के प्रति दर्शकों को उत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन गोमियां प्रखंड के समन्वयक पंचदेव प्रसाद यादव ने किया।

कार्यक्रम का समापन विद्यालय प्रधानाध्यापक एवं गायत्री ज्ञान मंदिर के वित्त प्रबंधन हनुमान दयाल सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस जितेंद्र कुमार चौहान, ओमप्रकाश गुप्ता, जय प्रकाश विश्वकर्मा, बलिराम चौहान, गौरव कुमार, अर्जुन बर्णवाल, झरी वर्णवाल, नंदू विश्वकर्मा, लक्ष्मी बर्णवाल सहित दर्जनों रहिवासी महिला, पुरुष उपस्थित थे।

 188 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *