बेरमो जिला बनाओ समिति का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 76वें दिन जारी

जिला से संबंधित कागजात सरकारी प्रक्रिया के तहत अधिकारी को अग्रसारित-एसडीओ

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले जिला की मांग को लेकर बोकारो जिला के हद में तेनुघाट में अनुमंडल कार्यालय के समीप समिति के संयोजक संतोष नायक का 76वां दिन भी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहा। प्रतिदिन नए-नए संगठनों नए-नए गणमान्य जनों का समर्थन समिति को मिल रहा है।

इसे लेकर बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) शैलेश कुमार ने जिला बनाओ संघर्ष समिति के सदस्यों को आवासीय कार्यालय पर बीते 18 फरवरी को बुलाकर वार्ता किया। इसके पूर्व भी अनुमंडल पदाधिकारी कई बार धरना स्थल पर पहुंचकर वार्ता कर चुके हैं तथा अपनी ओर से उन्होंने जिला बनाओ संघर्ष समिति को आश्वासन दिया गया कि जिला से संबंधित सभी कागजात सरकारी प्रक्रिया के तहत अधिकारी को अग्रसारित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला उपायुक्त को सूचना दिया गया है। उपायुक्त ने सभी आवश्यक कार्रवाई भी पूरी करने का आश्वासन दिया है।

अनुमंडल पदाधिकारी से वार्ता में बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के सचिव वकील प्रसाद महतो, सह संयोजक कुलदीप प्रजापति, मिथुन चंद्रवंशी, मुन्ना श्रीवास्तव, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे। वहीं धरना स्थल पर समर्थन देने पहुंचे जिला परिषद सदस्य माला कुमारी, तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव, साड़म मुखिया रहमतुन निशा, उपमुखिया रीता देवी आदि मौजूद थे।

तेनुघाट अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, महासचिव वकील प्रसाद महतो, राम बल्लभ महतो, अभिषेक मिश्रा, सुभाष कटरियार, कल्याणी, रिया कुमारी, हसीना खातून, पुष्पा हंस, जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी, भाजपा ओबीसी मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष चितरंजन साव, रामकिंकर पांडेय, काशीनाथ सिंह, आफताब आलम, साड़म पूर्वी पंचायत के पूर्व मुखिया रहमतुन निशा, जसू श्रीवास्तव, मिकी सिन्हा अपना सहयोग समिति को दे रहे है।

धरना पर बैठे समिति के संयोजक संतोष नायक ने कहा कि जिला बनाओ संघर्ष समिति पूर्ण रूप से गैर राजनीतिक है। इसमें सभी दल के कार्यकर्ता एवं अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिला और आशा और विश्वास है कि आगे भी सहयोग मिलता रहेगा। उन्होंने बताया कि उक्त आंदोलन में गोमियां विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो द्वारा भी भरपूर सहयोग मिला है। उम्मीद है आगे भी मिलता रहेगा।

वहीं उक्त आंदोलन को लंबी खींचे जाने से क्षुब्ध मुखिया संघ के अध्यक्ष रानी मुर्मू एवं दिनेश गुप्ता ने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। जिला बनाओ संघर्ष समिति को अपना नैतिक समर्थन देने धरना स्थल पहुंचे जिला परिषद सदस्य माला कुमारी, पेटरवार प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष रानी कुमारी मुर्मू तथा मुखिया संघ के बोकारो जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, आदि।

नीलम श्रीवास्तव, देवेंद्र प्रसाद नायक, मुनकी देवी, उर्मिला देवी, लाल देव महतो, निरंजन महतो, सुनील कुमार, मनोहर महतो, मनोज कुमार, परमेश्वर महतो, संजय रजवार, नारायण गंझू, शांति देवी, सुभाष बेसरा, निभा देवी सहित दर्जनों मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं वार्ड सदस्य मौजूद थे।

 60 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *