जदयू-भाजपा राज में गुंडो-बलात्कारीयों का बहार-आसिफ होदा
प्रहरी संवाददाता/समस्तीपुर(बिहार)। समस्तीपुर जिला (Samastipur district) के हद में ताजपुर शहर(Tajpur city) के होस्पीटल चौक से इंकलाबी नौजवान सभा जिला कमिटी के बैनर तले राज्यव्यापी प्रतिवाद आंदोलन के तहत वैशाली की बहन गुलनाज़ के हत्यारों की गिरफ्तारी, दलसिंहसराय गोली हत्या कांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग व ताजपुर शहर में बढते अपराध के खिलाफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश का पुतला लेकर 17 नवंबर को जुलूस निकाला गया। जुलूस विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए पुन: होस्पीटल चौक पहुच कर सभा में तब्दील हो गया।
सभा की अध्यक्षता इनौस जिला अध्यक्ष राम कुमार ने की जबकि संचालन इनौस जिला सचिव आसिफ होदा ने की। सभा को संबोधित करते हुए आसिफ होदा ने कहा किजदयू-भाजपा राज में गुंडो-बलात्कारीयों का बहार है। मौके पर इनौस जिला सह सचिव कृष्ण कुमार, इनौस जिला कमिटी सदस्य मनोज कुमार, दिनेश कुमार सिंह, राॅकी खान, संजय कुमार, दिनेश कुमार सिंह, अरशद कमाल बब्लु, चांद बाबु, मुकेश कुमार गुप्ता, रेवती रमन प्रसाद, मौहम्मद सादिक, मो० परवेज, मो० मुन्ना, मो० सकील, संतोष कुमार, मो० हुसैन, मो० कलाम, मो० जाबेद, मो० आरिफ रजा, मो० राजा, मो० सोनु, मो० मेराज, मो० वाहीद, मो० नेहाल, मो० दुलारे आदि ने संबोधित किया।
![]()












Leave a Reply