Advertisement

 डीवीसी के बीटीपीएस में शपथ के साथ सतर्कता जागरूकता का शुभारंभ

एस.पी.सक्सेना/बोकारो(Bokaro)। दामोदर घाटी निगम(डीवीसी) के बोकारो थर्मल में 27 अक्टूबर को शपथग्रहण समारोह के साथ सतर्कता जागरूकता का शुभारंभ किया गया।
27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक चलनेवाले कार्यक्रम का उद्घाटन प्लांट के पीपीएम भवन के समक्ष किया गया। मौके पर डीवीसी बोकारो थर्मल के उप महाप्रबंधक (प्रशासन) अभिमन्यु प्रसाद सिंह, उप मुख्य अभियंता (यांत्रिक) सुनील प्रसाद, कामता प्रसाद तथा विजया नन्द शर्मा, उप मुख्य अभियंता (असैनिक), अरुण कुमार, अपर निदेशक (मानव संसाधन), नीरज सिन्हा, सहा. समादेष्टा (अग्नि) रमेश इंग्ले, प्रबंधक (वित्त) बी. लक्ष्मैया तथा उप निदेशक (सत.) राजकुमार चैधरी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर सतर्कता जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इसके बाद उप महाप्रबंधक (प्रशा.) ए.पी. सिंह ने सतर्कता के प्रति जागरूकता पर प्रकाश डाला तथा उन्होंने समस्त उपस्थित मंडली से हिंदी में तथा उप मुख्य अभियंता (असै.) अरुण कुमार ने अंग्रेजी में ‘संगठनों के लिए सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा’ का शपथ दिलाया। इस अवसर पर ‘नागरिकों का सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा’ का शपथ हिंदी और अंग्रेजी में क्रम से उप मुख्य अभियंता (यां.) सुनील प्रसाद तथा सहा. समादेष्टा (अग्नि) रमेश इंग्ले ने दिलवाया। सभी डीवीसी व सीआईएसएफ अधिकारियों/कर्मचारियों व जवानों ने यह प्रतिज्ञा लिया। जिसमें कहा गया कि कि हम पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेंगे तथा भ्रष्टाचार मिटाने के लिए सतत् प्रयत्नशील रहेंगे। उप निदेशक (मा.सं.) राजकुमार चैधरी ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाले विविध ऑनलाइन/ई-कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। हिंदी अधिकारी इस्माईल मियाँ ने कार्यक्रम को संचालित किया। उप मुख्य अभियंता (यां.) विजया नन्द शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता गुलाब अंसारी, यू.के. नायर, मृत्युंजय प्रसाद, डी.के. विश्वकर्मा, महावीर प्रसाद ठाकुर, राजीव रंजन, एच.एम. प्रजापति, ईई मनोज कुमार, कार्यपालक (सं.) उदय आर्य, के.औ.सु.बल के निरीक्षक मदन ठाकुर व प्रभु प्रसाद, बीएन ठाकुर सहित डीवीसी अधिकारियों/कर्मचारियों व सीआईएसएफ के जवानों ने भाग लिया।
प्रहरी संवाददाता/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *