Advertisement

विधायक प्रतिनिधि द्वारा ट्रांसफार्मर का उद्घघाटन

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड (Vishnugarh block) के हद में ग्राम हेठली बोदरा पंचायत अलपीटो में बीते 26 फरवरी को बगोदर विधायक (Bhagodar MLA) प्रतिनिधि शेख तैयब के द्वारा ट्रांसफार्मर का उद्घघाटन किया गया।

इस अवसर पर शेख तैयब ने कहा कि पिछले 2 महीना पूर्व इस गांव में ट्रांसफर जल चुका था। किसी भी जनप्रतिनिधि या अफसर को इस पर ध्यान नहीं हुआ।

यहां के ग्रामीणों की ओर से तैयब को अवगत करवाया गया कि त्वरित ध्यान आकृष्ट करते हुए विधायक प्रतिनिधि ने संज्ञान में लेकर जिले के वरीय पदाधिकारियों से संपर्क साधा और पूर्व में 25 केवी के ट्रांसफार्मर के जगह 63 केवी के ट्रसफार्मर को दिलवाया।

इस कार्य से विधायक प्रतिनिधि का सभी ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया और खुशहाली महसूस की। इस अवसर पर भाकपा माले के प्रखंड सचिव कॉ जानकी शर्मा, घनश्याम पाठक, भोला प्रसाद सिंह, उमेश यादव, अशोक यादव, पप्पू सिंह, भोला यादव, हरि यादव, जगदीश यादव, रुप लाल यादव, सेवा यादव, मेघन यादव, नरेश यादव, मोहन यादव और सैकड़ों अन्य गांव के महिला एवं पुरुष शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *