Advertisement

सेवा भारती द्वारा दुन्दीबाद स्लम एरिया में नये बाल शिक्षा केन्द्र का उद्धघाटन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। गैर सरकारी संस्था सेवा भारती द्वारा बोकारो महानगर में दुन्दीबाद के स्लम एरिया में गरीब, असहाय, विद्यालयों में जाने में असक्षम बच्चों के लिए एक नये बाल शिक्षा केन्द्र का उद्घाटन 10 जून को किया गया। इस अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उद्घघाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्लस टू विद्यालय सासाराम एवं सासाराम जिला बौद्धिक प्रमुख हषिकेश झा उर्फ मुन्ना सर, स्वावलम्बन प्रमुख शैल देवी, निरीक्षक कृष्ण कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि झा ने अपने सम्बोधन में कहा कि सभी लोग शिक्षित, संस्कारी हों, राष्ट्रभक्त बने। उन्होंने कहा कि सब का साथ, सब का विकास, सब का सहभाग और सब का विश्वास से ही समाज में परिवर्तन लाया जा सकता है।

सेवा भारती आज समाज में सभी क्षेत्रों में बच्चों के लिए शिक्षा, महिलाओं को साक्षर एवं स्वावलम्बी बनाने में, जरूरतमंद लोगो को साक्षर एवं रोजगार, स्वास्थ्य के क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से सर्वोत्तम कार्य कर रही है।

निरीक्षक कृष्ण कुमार एवं बच्चों द्वारा छोटी-छोटी कविता, सेवा गीत प्रस्तुत किया गया। सभी बच्चों को कॉपी, पेन्सिल, रबर, चॉकलेट आदि दिया गया। शिक्षिका के रूप में नाम की घोषणा की गई। केन्द्र को एक उपस्थिति पंजिका भी दी गई।

कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित करने में शैल देवी, कृष्ण कुमार, शनि कुमार, आरती कुमारी एवं अन्य कार्यकर्त्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शैल देवी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उक्त जानकारी सेवा भारती बोकारो के सचिव राम वचन सिंह ने दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *