जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों,कर्मियों ने लिया स्वच्छता शपथ
एस.पी.सक्सेना/रांची(झारखंड)(Jharkhand)। झारखंड की राजधानी रांची के रुक्का डैम किनारे से 2 नवंबर को गंगा उत्सव 2020 कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। निदेशक सूडा अमित कुमार सहित उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने श्रमदान कर डैम के किनारे फैले कचरे की साफ सफाई करते हुए गंगा उत्सव का शुभारंभ किया। स्वच्छता अभियान के पश्चात निदेशक सूडा सहित सभी पदाधिकारियों ने पौधारोपण कर क्लीन एवं ग्रीन झारखंड संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान आमजनों से जल श्रोतों के आस पास साफ – सफाई बरतने का संदेश दिया गया।
मौके पर निदेशक सूडा ने कहा कि डैम या जलश्रोतों की साफ – सफाई के लिए हम सभी को खुद को जागरुक रखना होगा। गंगा उत्सव जैसे कार्यक्रम आम जनमानस के बीच जागरुकता फैलाने हेतु आयोजित की जाती है। हमें अपने अलावा दूसरों को भी इस सम्बंध में जागरुक करना चहिए। अभी जो भी लोग यहां उपस्थित हैं, वो सभी श्रमदान के दौरान यह याद रखें कि अभी यहां से जाने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि यहां किसी भी तरह का प्लास्टिक कचरा नहीं दिखना चाहिए।
उन्होंने राँची वासियों से अपील करते हुए कहा कि जो भी लोग डैम के आस – पास या किनारों पर पिकनिक मनाने के लिए आते हैं, कृपया अपने साथ डस्टबिन बैग अवश्य लाएं और सभी कचरा जमा कर अपने साथ ले जाएं। डैम के किनारे जहां-तहां कचरा नहीं फेंकें। इससे न सिर्फ़ हमारे जलश्रोत साफ रहेंगे अपितु देशभर में यह संदेश जाएगा कि रांची के लोग स्वच्छता के प्रति जागरुक हैं और अपने शहर को स्वच्छ रखते हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने गंगा स्वच्छता का शपथ लिया। साथ ही, कभी भी जलश्रोत के किनारे कचरा नहीं फैलाने एवं साल में 100 घंटे अपने आस पास के जलश्रोतों की सफाई के लिए श्रम दान करने की शपथ ली।
कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त रांची, डीएफओ रांची, एसपी ग्रामीण, एसडीएम रांची, अपर समाहर्ता रांची, डायरेक्टर एनईपी रांची, जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी रांची, स्थापना उप समाहर्ता, जिला कृषि पदाधिकारी रांची, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, ओरमांझी प्रखंड के उप प्रमुख, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता एवं अन्य कर्मीगण, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित करमा पंचायत एवं ओरमांझी प्रखंड के जन प्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम में ओरमांझी प्रखंड के शिक्षकों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन नगर विकास विभाग के सहायक निदेशक संजय कुमार ने किया।
स्वर्ण रेखा उद्गम स्थल नगड़ी में भी विशेष रूप से कार्यक्रम आयोजित
गेतलसूद डैम क्षेत्र, धुर्वा, कांके डैम, पिस्का सहित विभिन्न स्थानों पर गंगा उत्सव आयोजन के तहत साफ – सफाई श्रमदान अभियान चलाया गया। इस अवसर पर निबन्ध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित है जिसकी अंतिम तारीख दिनांक 3 नवम्बर है। सभी प्रतिभागी अपने निबन्ध और पेंटिंग को व्हाट्सएप क्रमांक 8651514821 पर भेज सकते हैं। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
प्रहरी संवाददाता/
![]()












Leave a Reply