बिष्णुगढ़ में मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घघाटन

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड विकास पदाधिकारी व प्रखंड विकास शिक्षा पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से 6 दिसंबर को फुटबॉल को किक कर मुख्यमंत्री (CM) आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट (Football tournament) का उद्घघाटन किया।

खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड सरकार के तहत बिष्णुगढ प्रखंड मुख्यालय में मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत की गयी। उद्घघाटन मैच में करगालो एवं मडमो पंचायत के बीच खेला गया। प्रतियोगिता में पंचायत स्तरीय खिलाड़ी भाग लेंगे।

मालूम हो कि पंचायत स्तर से शुरू हुई प्रतियोगिता के बाद प्रखंड स्तर पर इसका आयोजन किया जाना है। फिर जिला स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना हैं। उसके बाद राज्य स्तर पर प्रतियोगिता आयोजन किया जाना हैं।

इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने खिलाड़ियों को जमकर मेहनत कर अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को राज्य व देश का नाम ऊंचा करने के लिए लगातार प्रयत्न करते रहने की नसीहत दी।

यहां उपस्थित बिष्णुगढ़ प्रखंड प्रमुख अशोक कुमार गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि गुरु प्रसाद साव, खूबलाल भारती, बिनोद कुमार, प्रतिभा विकास मंच के केंद्रीय अध्यक्ष महेंद्र कुमार, इस टूर्नामेंट के मैनेजमेंट एवं प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक बिष्णुगढ़ कुणाल कुमार आदि उपस्थित थे।

 156 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *