Advertisement

डॉ सूरज मृदुल अभिनंदन ग्रंथ समिति द्वारा पुस्तक का लोकार्पण व् कवि सम्मेलन

एस. पी. सक्सेना/मुजफ्फरपुर (बिहार)। मुजफ्फरपुर के एक निजी होटल सभागार में बीते 24 जुलाई को पुस्तक का लोकार्पण सह कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय स्तर के कई दिग्गज कवि व् लेखक उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार डॉ सूरज मृदुल अभिनंदन ग्रंथ समिति द्वारा साहित्यकार डॉ सूरज मृदुल के जीवन पर केंद्रित अभिनंदन ग्रंथ का लोकार्पण निजी होटल सभागार में जानेमाने साहित्यकार, आलोचक डॉ राम प्रवेश सिंह की अध्यक्षता में पुस्तक का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर शहर के प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि, कवयित्री और डॉ सूरज मृदुल से स्नेह रखने वाले साहित्य प्रेमी उपस्थित हुए, जिसमें सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ संजय पंकज, वरीय पत्रकार एवं साहित्यकार प्रमोद नारायण मिश्र, जाने माने चित्रकार साहित्यकार गोपाल फ़लक, कवयित्री हेमा सिंह, मुजफ्फरपुर की युवा कवियित्री व् ग़ज़लकारा सविता राज, पत्रकार प्रेम भूषण, प्रेम प्रकाश उर्फ सोनू, मुनींद्र कुमार चौरसिया, स्वदेश कुमार, संजय चौरसिया, राजीव कुमार, विकास कुमार, विजय कुमार, गौरी शंकर, साहित्य प्रेमी रवि कुमार, राकेश कुमार आदि शामिल थे।

इस अवसर पर उपस्थित प्रबुद्ध जनों ने अभिनंदन ग्रंथ पर बोलते हुए डॉ सूरज मृदुल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को अनुकरणीय बताया। कहा गया कि सहज सरल व्यक्तित्व के धनी डॉ सुमन मृदुल अपने अभिनंदन ग्रंथ के माध्यम से नवोदित साहित्यकारों को निरंतर प्रेरित करते रहेंगे। आचार्य जानकी वल्लभ शास्त्री से प्रेरित होकर इन्होंने अपने साहित्य के संसार को विस्तार दिया। इस अवसर पर सभी अतिथियों को अंग वस्त्र, प्रतीक चिंह, अभिनंदन ग्रंथ एवं मोती की माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर काव्य पाठ प्रस्तुत करते हुए डॉ संजय पंकज ने पागल हुई हवा के कारण जीवन रोता है, कैसे कह दें मन के अंदर क्या क्या होता है। प्रमोद नारायण मिश्र ने सावन के महीना में शिव की पूजा करूंगा। गोपाल फ़लक ने न कोई कवि हूं, कलाकार नहीं हूं, सविता राज ने मुझे जाना नहीं है मुफलिसी में, मिलेगा क्या भला इस बेबसी में। हेमा सिंह ने मोहब्बत का मेरी असर देखिएगा, इधर देखिएगा, न उधर देखिएगा। सभी ने अपनी रचना सुनाकर खूब तालियां बटोरी। आभार ज्ञापन गोपाल फ़लक ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *