Advertisement

मारवाड़ी युवा मंच द्वारा अमृत शीतल जल धारा का उद्घघाटन

बीआरएल डीएवी में मारवाड़ी युवा मंच बेरमो शाखा ने अमृत जल धारा का किया उद्घघाटन

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। मारवाड़ी युवा मंच बेरमो शाखा के सदस्यों द्वारा 2 जून को सांवरमल गजानन्द अग्रवाल के सौजन्य से प्रदत्त अमृत शीतल जल धारा का उद्घघाटन किया गया। उद्घघाटन बोकारो जिला के हद में भंडारीदह स्थित बीआरएल डीएवी विद्यालय में किया गया।

यहाँ अमृत शीतल जल धारा का उद्घघाटन मंच के अध्यक्ष श्रवण अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल एवं विद्यालय के प्राचार्य ने संयुक्त रूप से फीता काट कर तथा नारियल फोड़ कर किया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों को मंच के सदस्यों द्वारा सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक गण एवं बच्चों द्वारा मारवाड़ी युवा मंच की सराहना की गयी।

उक्त कार्यक्रम में मंच के अध्यक्ष श्रवण अग्रवाल, सचिव रोहित मित्तल, सुरेंद्र खेमका, राजेन्द्र अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, भवानी शंकर अग्रवाल, मुकेश शर्मा, टिंकेश गोयल, अरुण अग्रवाल, आकाश ऐरण, मनोज गोयल, दिलीप खेतान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *