विदेश भेजने के नाम पर मजदूरों से ठगी, थाना से न्याय की लगाई गुहार

अशोक सिंह/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला (Giridih district) के हद में बगोदर प्रखंड के आस पास के आठ प्रवासी मजदूर एक बार फिर ठगी के शिकार हुए हैं।

गरीब एवं बेरोजगार युवक रोजगार की तलाश में बाहर विदेश जाते है। एजेन्ट लोक लुभावने के साथ मोटी रकम का लालच देकर उन्हें विदेश भेजते है। साथ ही इन मजदूरों से विदेश भेजने के नाम पर मोटी रकम वसूलते है।

ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है। बता दे कि मुंशी महतो, सोहन महतो, भैरो महतो, मेघलाल महतो, प्रयाग प्रसाद, टहल महतो, प्यारी महतो और शैलेन्द्र कुमार महतो इन आठ मजदूरों से 3,60,000 (तीन लाख साठ हजार रुपये) की ठगी निर्मल मंडल पिता भैरो मंडल, ग्राम पोचरी, थाना बगोदर, आदि।

जिला गिरिडीह के माध्यम से स्काई वर्ल्ड मैन पावर कंसीटेंसी रोड़ नं 16 जवाहर नगर नजदीक नेचर पार्क जवाहर नगर मानगो, जमशेदपुर के कम्पनी आतीफ खान, दानिश और आमिर इन तीनो को रकम दिया गया।

इसके एवज में सात मजदूरों को दुबई भेजा गया, जबकि एक मजदूर को ना विदेश भेजा गया। ना ही पैसा वापस किया गया। विदेश गए मजदूर मुंशी महतो ने बताया कि विदेश तो चल गए, लेकिन खाने के लिए वहां लाले पड़ गए।

जहां इन प्रवासी मजदूरों को एक महीना बैठ कर रहना पड़ा। ना ही इन्हें रोजगार मिला। सिर्फ दिलासा दिया गया। थक हार कर सभी के परिजनों ने कर्ज लेकर वतन वापसी कराया। जबकि दोंदलो के एक मजदूर मुन्ना महतो विदेश में फंसे हुए हैं। उनके परिजन वतन वापसी की गुहार लगायी जा रही है।

भेजने के पूर्व में कहा गया कि विदेश में अच्छा काम दिलवा देगें। इसके ऐवज में प्रत्येक व्यक्ति से 45000-45000 हजार रूपये  लिया गया। इसे लेकर पीड़ितों के परिजनों ने बगोदर पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है।

 194 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *