आधुनिक युग में विकास व् पर्यावरण बचाव के लिए वृक्षारोपण की जरूरी-पीडीजे

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो कुमारी रंजना अस्थाना ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को सिविल कोर्ट परिसर में वृक्षारोपन किया। पीडीजे ने कहा कि आधुनिक युग में विकास की दौड़ में हम अंधाधुंध पेड़ो की कटाई कर रहे है। इसे नियंत्रित करने तथा वृक्षारोपण की आवश्यकता है।

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश एवं पीडीजे बोकारो कुमारी रंजना अस्थाना के मार्गदर्शन में 05 जून को डालसा एवं जिला प्रशासन के सहयोग से मध्यस्थता पर आधारित विशेष अभियान मन का मिलन पखवारा कार्यक्रम के तहत पम्पलेट वितरण किया गया। साथ ही बोकारो के प्रत्येक थाना, ब्लॉक और पंचायत में मन का मिलन पखवाड़ा चल रहा है, जिसमें दोनो पक्षो को उनके बीच सुलहनीय वादों को समाप्त करने के लिए आग्रह किया जा रहा है।

पति-पत्नी विवाद, जमीन विवाद, एनआई केस, डायन प्रतिषेध अधिनियम, सड़क दुर्घटना जैसे वादों का निपटारा इस पखवाड़ा में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मध्यस्थ, पैनल अधिवक्ता, विभिन्न थानो के पदाधिकारीगण एवं पीएलवी गण अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।

मन का मिलन पखवारा कार्यक्रम के तहत 5 जून को न्यायालय में लंबित 1 वादों में दोनों पक्षकार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो के सचिव निंभा रंजना लकड़ा, मध्यस्थ बीके पांडेय, मध्यस्थ आफताब आलम, पैनल अधिवक्ता एमके लायक के प्रयास से सुलझाया गया। बताया जाता है कि लाल बहादुर शाह बनाम शिव मंगल कुमार के बीच वर्षो से लंबित सीपी केस को समाप्त किया गया।

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जारी किया गए वार्षिक कैलेंडर में उल्लिखित कार्यक्रम के अनुपालन में पीडीजे अस्थाना ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिविल कोर्ट परिसर में वृक्षारोपन किया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर पीडीजे ने कहा कि आधुनिक युग में विकास की दौड़ में हम अंधाधुंध पेड़ो की कटाई कर रहे है, जिसे नियंत्रित व वृक्षारोपण की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मानव और पर्यावरण के बीच गहरा संबंध है। पर्यावरण स्वच्छ रखने के लिए पेड़ का होना बहुत जरूरी है। इसको एक उत्सव की तरह मनाया जाना चाहिए।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो नीभा रंजना लकड़ा ने पर्यावरण हेतु वृक्ष का महत्व एवं ठोस कचरा प्रबंधन नियम 2016 के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए प्रकृति संरक्षण हेतु सभी को प्रेरित किया। साथ ही जिले के अन्य प्रखंडो में पारा लीगल वोलेनटियर्स ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विधिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

 98 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *