प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड (Petarvar block) के हद में चलकरी गांव स्थित श्रीहरिमंदिर (राधेकृष्ण) में 2 दिसंबर को वैदिक रीतिरिवाज व धूमधाम से ऊपर गुम्बद की स्थापना की गई। गुम्बद को गाजे बाजे व संकीर्तन करते हुए गांव के विभिन्न मुहल्ले में भ्रमण कराया गया।
जानकारी के अनुसार सर्वप्रथम शिवमन्दिर होते रविदास टोला, हनुमान मंदिर फिर अनुपम हनुमान मंदिर तक भ्रमण उपरांत श्रीहरिमंदि परिसर पहुंचकर विधिवत ऊपर में गुम्बद की स्थापना किया गया। सारे विधान आचार्य गोवर्धन पंडित ने संपन्न कराया।

गुम्बद भ्रमण यात्रा में ग्राम प्रधान निशा देवी सहित विशेष रूप से संतोष मंडल, रामरतन मंडल, नीलकंठ मंडल, सहदेव मंडल, अशोक मंडल के अलावे बालगोबिंद ठाकुर, अक्लेश्वर ठाकुर, मिथिलेश मंडल, राजेश मंडल, राजेंद्र ठाकुर, बिनोद मंडल, रवि मंडल, पंकज मंडल, प्रशांत मंडल, पृथ्वी मंडल सहित दर्जनों धर्मपिपासू रहिवासी शामिल थे।
![]()












Leave a Reply