Advertisement

स्वास्थ्य जांच के क्रम में महिला को पुत्र रत्न की प्राप्ति, परिजनों में हर्ष

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। अंगवाली स्वास्थ्य उपकेंद्र में स्वास्थ जांच कराने आयी महिला का प्रसव के बाद पुत्र ने जन्म लिया। इसे लेकर महिला के परिजनों में हर्ष व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार पेटरवार प्रखंड सीएचसी (Petarwar block CHC)) के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र (एचडब्लूसी) में 9 फरवरी को गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के क्रम में स्थानीय अंबेडकर टोला की एक महिला का प्रसव ऐन मौके पर स्वास्थ्य टीम (Health teem) के द्वारा कराया गया।

एएनएम प्रतिभा कुमारी (ANM Pratibha Kumari) ने सीएचओ शीला कुमारी एवं सहिया उषा देवी के सहयोग से विक्की रविदास की पत्नी सुमन देवी का प्रसव बड़ी सावधानी से कराया गया। साथ ही 21 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई।

जिसमे हेमोग्लोबिन, रक्त संचालन, वजन आदि की जांच के उपरांत खान-पान की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई, तथा जरुरी हिदायत दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *