किसान संवाद में किसानों ने राज्य एवं केंद्र सरकार को कहा किसान विरोधी

किसानों का कोई नहीं सुनने वाला, आंदोलन ही रास्ता-ब्रहमदेव प्रसाद सिंह

घोषणानुसार गृहमंत्री सहारा इंडिया में जमा राशि लौटाए-रतन सिंह

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड के मोतीपुर वार्ड-26 में 17 अगस्त को किसान जनसंवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान महासभा के प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने किया। कार्यक्रम में विषय प्रवेश भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कराया।

बतौर अतिथि जन संवाद को संबोधित करते हुए किसान महासभा समस्तीपुर जिला सचिव ललन कुमार ने कहा कि खाद- बीज, बिजली, पानी की बढ़ती कीमतें खेती-किसानी को घाटे का धंधा बनाकर रख दिया है।

उन्होंने कहा कि किसान सपरिवार खेती कार्य में लगे रहते हैं, बाबजूद इसके इनकी आर्थिक स्थिति दयनीय रहता है। फसलों के रख-रखाव का व्यवस्था नहीं होने का लाभ व्यापारी के जरिए कॉरपोरेट घराने उठाने लगे हैं। लगातार मांग करने के बाद फसलों पर एमएसपी नहीं लागू किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बिहार में बाजार समिति समाप्त करने से किसानों को घाटा है। किसानों के योजनाओं पर विचौलिया का कब्जा है। समय पर खाद-बीज का किल्लत दिखाकर किसानों से उगाही किया जाता है। किसानों ने कर्ज माफी का सवाल भी उठाया।

सहारा इंडिया में जमा राशि लौटाने का सवाल भी जनसंवाद में उठाया गया। कहा गया कि ऐसी स्थिति में किसानों को अपने हित की रक्षा के लिए आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना ही विकल्प है।

जनसंवाद की अध्यक्षता कर रहे महासभा के प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि किसानों का कोई सुनने वाला नहीं है। अब आंदोलन ही रास्ता बचा है। किसान नेता रतन सिंह ने कहा कि घोषणानुसार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहारा इंडिया में जमा राशि लौटाए।

मौके पर किसान महासभा के जिला कमिटी सदस्य रवींद्र प्रसाद सिंह समेत राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, महेंद्र दास, विनोद शर्मा, कैलाश सिंह, मोतीलाल सिंह, बासुदेव राय, जवाहर सिंह, मलित्तर राम, दिनेश प्रसाद सिंह, सुनील शर्मा, भुखली देवी, चंपा देवी, महेश्वर शर्मा, रंजीत कुमार आदि किसान उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में आय प्रमाण-पत्र फार्म, भूमि-आवास योजना का फार्म जरूरतमंदों को भरवाया गया एवं 22 अगस्त को भाकपा-माले का अंचल-प्रखंड पर प्रदर्शन कार्यक्रम में शरीक होकर सफल बनाने का आह्वान किया गया।

 71 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *