चेंबूर में सगे भाई को और अंबरनाथ में परी ने बांधे प्रेम बंधन

बहनों ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है

मुश्ताक खान /मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के उपनगर चेंबूर स्थित माहुल गांव में 6 बहनों ने अपने इकलौते भाई की कलाई पर प्यार भरे राखी बांध कर उसकी लंबी उम्र के लिए कामनाएं की। वहीं अंबरनाथ में सगा भाई नहीं होने के कारण पांच बहनों ने एक की बेटी परी तो दूसरी की बेटे प्रेम को राखी बंधवा कर अपनी हसरतों को पूरी किया।

बता दें कि भाई और बहन के अटूट प्रेम के बंधन का पर्व रक्षाबंधन आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर भाई भी दिल खोल कर बहनों के लिए समर्पित रहते हैं।

खबर के मुताबिक चेंबूर स्थित माहुल गांव में जोनित की सगी 6 बहनों ने प्रेम का अटूट बंधन राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र की कामनाएं की। इस मौके पर राखी, तिलक, मिठाई और खुशियों की बौछार हो गई। जोनित नारायण माहुलकर अपनी 6 बहनों में सबसे छोटा है। बहनों के प्यार और दुलार में पला जोनित हाल ही में मर्चेंट नेवी की ट्रेनिंग से लौटा है।

इसके बावजूद उसने अपनी बहनों के लिए कुछ न कुछ तोहफा लाया है। इसके बाद उसने अपने पिता नारायण माहुलकर व चाचा भरत माहुलकर से कुछ और रकम लिया ताकि पश्चिमी महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में आई बाढ़ पीढ़ीतों की मदद कर सके। जोनित का लक्ष्य बाढ़ पीड़ितों की सहायता करना है।

राज्य के अलग-अलग जिलों से आई बहनों में सबसे बड़ी दर्शना गणेश धांडेकर, कवीता विशाल माहुलकर, नम्रता मनोहर पाटिल, राजश्री आशिष पाटील, स्नेहा एस म्हात्रा, रीतीका माहुलकर,और अलका विष्णू माहुलकर है। वहीं अंबरनाथ स्थित तिरूमालागिरी निवासी आशा सखाहरी दुशिंग की पांच बेटियां हैं। उन्हें भी रक्षाबंधन (Raksha bandhan) में अपने भाई को राखी बांधने का बहुत शौक है।

इसे देखते हुए उनकी बड़ी बेटी अनीता , योगिता, देविता, कविता, और गीतांजली दुशिंग ने फैसला किया की हम लोग अपनी बड़ी बहन के बेटे प्रेम व दूसरी की बेटी परी से राखी बंधवाकर रक्षाबंधन का पर्व मनाएंगे। यह सिलसिला पिछले पांच वर्षो से चल रहा है। इस परीवार के लोग बच्चों से राखी बंधवाकर इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।

गौरतलब है कि भाई और बहन के अटूट प्रेम के बंधन के इस पर्व में आज पूरा देश डुबा है। बहनें अपने भाइयों की कलाई को सुंदर और रंगबिरंगी राखियों से सजा रही हैं। भाई भी बहनों को उपहार दे रहे हैं। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहनें अपने भाइयों की लंबी और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं।

 392 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *