प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। सघन पल्स पोलियों अभियान के तहत 27 फरवरी को पेटरवार प्रखंड (Petewar block) के हद में अंगवाली उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत के 13 बूथों में कुल 1350 नौनिहालों (पांच वर्ष) को पोलियो की खुराक पिलाई गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अंगवाली उत्तरी पंचायत के श्रीदुर्गा मंदिर, काली मंदिर, मैथान टुंगरी, मध्य विद्यालय, करमा चौकी, बहरागोड़ा, नावाडीह, गाभर मोचरो, बारकेंदुआ सहित सभी 13 बूथों में दो दो कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी।
यहां आंगनवाड़ी सेविका अनिता देवी, दयवंति देवी, संजू देवी, उषा देवी, मेनका देवी, सुनीता देवी, ललिता देवी, किरण देवी, सहिया सुमित्रा, उषा, किरण आदि तमाम बूथों में जाकर निरीक्षण किया। जबकि रिपोर्ट तैयार करने का दायित्व एएनएम प्रतिभा कुमारी, सीएचओ शीला कुमारी आदि ने बखूबी निभाई।
इस अभियान में जगह जगह बूथ आयोजित कर पोलियो की खुराक बच्चों को पिलाई गई। वहीं दूसरे व तीसरे दिन प्रतिनियुक्त कर्मी घर घर जाकर शेष बच्चों को खुराक पिलाएंगे।
![]()












Leave a Reply