Advertisement

हवन के बाद मां लखी प्रतिमा का विसर्जन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली के बंग समाज द्वारा आयोजित मां कोजागोरी लखी पूजा धूमधाम से किए जाने के बाद दूसरे दिन 10 अक्तूबर को प्रतिमा विसर्जन किया गया।

जानकारी के अनुसार यहां पूजा बेदी के निकट आचार्य संतोष चटर्जी, संजय चटर्जी, विजय चटर्जी ने हवन अनुष्ठान संपन्न किए जाने के बाद संध्या को माता लखी (लक्ष्मी) की प्रतिमा को स्थानीय जलाशय (बड़काबांध) में विसर्जित किया गया। इस अवसर पर आयोजक की ओर से युवकों की टोली काफी उत्साहित दिखे।

यहां अंजनी पाल, महावीर नाथ पाल, गौरी डे, मथुर पाल, फनी डे, भोला डे, गोपाल पाल, तपन चंद्र पाल, मुरारी पाल, शंकर पाल सहित छोटे बच्चे भी टीम में शामिल थे, जो तासा बाजा के साउंड पर खूब नाच थिरक रहे थे। साथ ही पटाखे भी फोड़े जा रहे थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *