Advertisement

नम आंखों से माँ जगदम्बा प्रतिमा का विसर्जन

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में रमुआँ स्थित सावर्जनिक दुर्गा मन्दिर से 8 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन को लेकर माँ दुर्गा की प्रतिमा धूमधाम से निकाला गया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने नम आंखो से माँ जगदम्बा को विदा किया।

प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर ढोल नगाड़ों की थाप पर महिलायें थिरक रही थी। यहां उपस्थित महिलाओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर सिन्दूर खेला कर माँ दुर्गा को नम आँखों से विदाई दी। माँ दुर्गा की विदाई में सुदूर गाँवो से भी रहिवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रशासन (Administration) एवं सरकारी निर्देश का अनुपालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से पारम्पारिक ढोल नगाड़ों के बीच माता को विदाई दी।

माँ दुर्गा की प्रतिमा को रमुआँ स्थित मंदिर से सात मील चौक, अखाड़ा चौक, कसेरा मुहल्ला मार्ग से बड़की बाँध पहुंचकर माँ जगत जननी को ग्रामीणों ने नम आँखों से विदाई दी। पूरे विष्णुगढ़ प्रखंड में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। इसमें पुलिस निरीक्षक सह स्थानीय थाना प्रभारी रामनारायण सिंह का अहम योगदान रहा है, जिन्होंने नवरात्र के दौरान एवं प्रतिमा विसर्जन के दौरान काफी चौकस दिखे।

प्रतिमा विसर्जन के मौके पर मुख्य रूप से समिति अध्यक्ष विनोद सिंह, किशोर कुमार मंडल, जयवीर प्रसाद बर्मन, रामेश्वर सिंह, त्रिवेणी प्रसाद स्वर्णकार, रामेश्वर सिंह, अजय साव, शशि लाहकार, अनुज कुमार समेत हजारों की संख्या में रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *