Advertisement

ओपी प्रभारी के कार्यवाही से अवैध बालू माफियाओं में हड़कंप

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो एसपी एवं बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर 5 जून को तेनुघाट ओपी प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह के द्वारा दो अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ा गया। ओपी प्रभारी के इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू माफियाओं में हड़कंप देखा जा रहा है।

इस बारे में ओपी प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें 5 जून की सुबह जानकारी मिली की नैनाटांड़ बस्ती के पास चंदूबोर बस्ती के सामने ओएनजीसी स्टॉलमेंट के नजदीक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर ले जाया जा रहा है। जानकारी मिलते ही तुरंत वे सशस्त्र पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और दो अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा।

जिसमें एक ट्रैक्टर जिसका नंबर JH08T/6407 एवं एक ट्रैक्टर का नंबर अंकित नहीं था। दोनों पकड़े गये ट्रैक्टर के ड्राइवर पुलिस को देखते ही गाड़ी छोड़कर भाग गए। पकड़े गये ट्रैक्टर के ड्राइवर एवं मालिक के विरुद्ध गोमियां थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार भी किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *