Advertisement

कबाड़ी के नाम पर अवैध लोहे का धंधा बदस्तूर जारी

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। कबाड़ी के नाम पर इनदिनों बड़े पैमाने पर हो रहा है लोहे का अवैध धंधा। दर्जनों मोटरसाइकिल सवार सुबह होते ही इस काम पर लग जाते है।

इन दिनो हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ क्षेत्र से दर्जनो मोटरसाइकिल सवार बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड के अलग-अलग क्षेत्र में घूमते देखे जा रहे है, जो रहिवासियों के घरों से कबाड़ी के नाम पर पुरानी लोहे की चीजे खरीदते हैं

इस संबंध में मोटरसाइकिल सवार एक कबाड़ी ने बताया कि बिष्णुगढ़ में करीब आधा दर्जन से अधिक कबाड़ी का धंधा करने वाले लोग है। जहां अधिक पैसा मिलता है, वही हम अपना माल बेचते हैं। मोटरसाइकिल से घूमने पर किसी का ध्यान हमारी तरफ नहीं जाता और हम आराम से धंधा कर रहे हैं। लोग भी हमें अपने घरों से पुरानी लोहे के चीजों को बेच देते हैं और इससे हमें अच्छे पैसे मिल जाते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *