प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों के लाख कोशिशों के बाद भी नहीं थम रहा है काला हीरा अवैध कोयला का कारोबार।
जानकारी के अनुसार बोकारो जिला में सक्रिय हजारीबाग जिला का कोयला माफिया के संरक्षण में अवैध कोयला कारोबार पूर्ण रूप से गोमिया के अति सुदूरवर्ती क्षेत्र में फल फूल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हजारीबाग जिला का कोयला माफिया इन दिनों बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के जागेश्वर बिहार के तिलैया गांव से बड़ी मात्रा में झारखंड के काला हीरा कोयला का अवैध खनन कर बड़ी-बड़ी गाड़ियों में लाद कर बिहार की मंडियों में पहुंचा रहा है और मोटी मुनाफा कमा कर मालामाल हो रहा है।
ज्ञात हो कि बीते कुछ दिनों पूर्व तिलैया के डाका साडम गांव में स्थानीय रहिवासियों ने रात के वक्त कोयले से लदी गाड़ियों को रोक दिया था। तब रहिवासियों से कोयला छुड़ाने के लिए कोयला तस्कर ने भारी भरकम नजराना पेश किया, इसके बाद कोयला लोड ट्रक (गाड़ी) को छोड़ा गया। दबी जुबान में रहिवासी बताते हैं कि कोयला काटने वाले मजदूरों से कोयला तस्कर कोयला खरीदते हैं और ट्रैक्टर के सहारे निश्चित जगह पर कोयले को गिराकर, फिर उस जगह से बड़ी गाड़ियों में लाद कर रात के अंधेरे में ले जाते हैं।
सरकार के लाख दावों के बावजूद कोयले का अवैध कारोबार यहां नहीं रुक रहा है। शासन प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर तस्कर चांदी काट रहे हैं। जबकि, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि लगातार क्षेत्र में गस्त लगा रहे हैं, कहीं……?
![]()













Leave a Reply