Advertisement

भारत बंद को जनसमर्थन हासिल हुआ-इफ्तेखार महमूद

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। आहुत भारत बंद के दौरान 27 सितंबर को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट मुख्य चौक पर उपस्थित बंद समर्थकों को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी झारखंड राज्य कार्य समिति सदस्य एवं झारखंड आंदोलनकारी इफ्तेखार महमूद ने कहा कि केंद्र सरकार (Central government) द्वारा बनाए गए तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ आयोजित भारत बंद को अभूतपूर्व जनसमर्थन हासिल हुआ है।

महमूद ने कहा कि लोकतंत्र में यही अपेक्षा होती है कि जन समर्थन का, जनता का मैनडेड का, जो भारत बंद की अभूतपूर्व सफलता के रूप में सामने आई है। सम्मान करते हुए विवादास्पद तीनों कृषि कानून को केंद्र सरकार वापस ले।

यहां भारत बंद को सफल बनाने में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अंचल सचिव सोमर मांझी, सहायक अंचल सचिव अनवर रफी, देवानंद प्रजापति, जीतू सिंह, खुर्शीद आलम, बद्री मुंडा, अशरफ अंसारी, महिला नेत्री शकीला बानो, ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के जिला सचिव कामिल हुसैन, सैयद रजा, दानिश अंसारी, आदि।

शाहबाज अंसारी, सकीबुल हसन, शाकिर अंसारी, दिलगर केवट, रवि केवट, ठेकेदार मजदूर यूनियन के उप महासचिव समीर कुमार हलदर, उपाध्यक्ष गेंदों केवट एवं बीरबल हांसदा, सचिव मुकुंद साव, धनेश्वर रविदास, झल्लू हांसदा, उमेश राम, ऐतो किस्कू आदि सक्रिय देखे गये।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *