झारखंड को भ्रष्टाचार मुक्त करना है तो भाजपा का साथ दें-बाबूलाल मरांडी 

देश की आधी आबादी को पीएम नरेंद्र मोदी ने ही बैंक से जोड़ने का काम किया-मरांडी

भाजपा के संकल्प यात्रा के दौरान सभा को पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने किया संबोधित

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे झारखंड राज्य में संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा ह। इसके तहत राज्य के कई जिलों में संकल्प यात्रा के दौरान सभा का आयोजन किया गया। इस क्रम में 29 सितंबर की संध्या बोकारो जिला के हद में बेरमों विधानसभा क्षेत्र के कथारा में भी संकल्प सभा का आयोजन किया गया।

राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में कथारा शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित संकल्प सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मरांडी ने कहा कि एक ओर जहां देश के प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में सभी राज्यों में विकास की गंगा बह रही रहे हैं, वहीं दूसरी ओर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके परिवार राज्य कॉ लूटने में लिप्त है।

राज्य में भ्रष्टाचार हावी है। कमीशन खोरी से जनता त्रस्त है। पंचायत से लेकर प्रखंड व् जिला स्तर तक प्रशासन तंत्र द्वारा लूट खसोट के कारण राज्य की जनता त्राहिमाम कर रही है। आज आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, यहां तक कि मृत्यु प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए भी आम जनमानस कॉ कमीशन खोरी की दलदल को पार करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि यह विडंबना है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कहते कुछ हैं और करते कुछ और है। जबकि उनके कार्यकाल सहित अर्जुन मुंडा, रघुवर दास आदि के कार्यकाल में भी राज्य में भ्रष्टाचार पर काफी हद तक अंकुश लगा था। आश्चर्य है कि वर्तमान मुख्यमंत्री और उनके परिवार आदि ईडी के सम्मन के बाद भागे फिर रहे है। यदि सीएम सोरेन गलत नहीं है तो ईडी का सामना क्यों नहीं करते। उन्हें कहीं न कहीं यह डर सता रहा है कि ईडी उनकी काली कमाई का भंडाफोड़ देगी, इसलिए सीएम सुप्रीम कोर्ट व हाई कोर्ट जाकर राहत के लिए याचना कर रहे हैं।

पूर्व सीएम मरांडी ने कहा कि इंदिरा गांधी के शासनकाल में देश के बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया, लेकिन बैंक सीधे तौर पर जनता से नहीं जुड़ सका। प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार देश की आधी आबादी को सीधे तौर पर बैंकों से जोड़कर दिखा दिया। देश के करोड़ों महिलाओं को जनधन योजना के तहत जीरो बैलेंस पर खाता खोला गया।

आज केंद्र की सहायता राशि सीधे उनके खाते में जाती है। यह प्रधानमंत्री मोदी की अच्छी सोंच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सभी मामलों में विकास के मार्ग पर अग्रसर है। वही झारखंड में माफिया तंत्र हावी है। यहां मुख्यमंत्री सोरेन के दिशा निर्देश पर प्रशासकीय सहयोग से कोयला, लोहा, बालू, लौह अयस्क आदि खनिज संपदा की लूट मची है। मुख्यमंत्री सोरेन को राज्य की प्रगति से कोई लेना-देना है।

उनकी तिजोरी भरना चाहिए। यदि राज्य की जनता राज्य का वास्तविक विकास चाहती है। राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना चाहती हैं तो भाजपा को साथ देना होगा। क्योंकि भाजपा ही सबका विकास, सबका विश्वास और सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।

पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि कोल इंडिया में इन दिनों आउटसोर्सिंग के नाम पर लूट सोर्सिंग हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य का वास्तविक विकास चाहते हैं तो भाजपा को राज्य में बहुमत से जिताकर बाबूलाल मरांडी को मुख्यमंत्री बनाएं तभी राज्य का समग्र विकास संभव है।

पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि बेरमो विधानसभा क्षेत्र में उनके कार्यकाल में जितने भी योजना यहां लाई गई थी, उसे अभी तक पूर्ण नहीं किया जा सकता है। यह यहां की जनता के लिए सोचनीय विषय है। सभा में भाजपा नेता प्रकाश सिंह प्रदेश अध्यक्ष को स्व रचित पुस्तक आयुष्मान भव: भेंट की, जबकि प्रसिद्ध चिकित्सक व् भाजपा नेत्री डॉक्टर उषा सिंह ने तलवार भेंट कर सम्मानित किया।

वहीं महिला नेत्री अर्चना सिंह, कांति सिंह, प्रखंड प्रमुख व् भाजपा महिला मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष गिरजा देवी, जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, संतोष पांडेय, प्रदेश कार्य समिति सदस्य जगन्नाथ राम, भामसं कथारा क्षेत्रीय पदाधिकारियों के दल द्वारा बुके देखकर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सभा की अध्यक्षता भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष भरत यादव, संचालन संयुक्त रूप से पूर्व बेरमो प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ यादव तथा वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष संजय प्रसाद ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मनोज ठाकुर ने की।

सभा में संकल्प यात्रा समन्वयक गणेश मिश्रा, चितरंजन साहू, डॉ प्रह्लाद बर्णवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरजा देवी, पूर्व बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक, महिला नेत्री कांति सिंह, श्रवण सिंह, विनय कुमार सिंह, सूरजमल नायक, नवीन पांडेय, डॉ उषा सिंह, ईश्वर चंद प्रजापति, कमलेश तिवारी, प्रकाश कुमार सिंह, मनोज यादव, मनोज तिवारी, बालदेव यादव, देवतानंद दूबे, सुरेश दूबे, विकास सिंह, मृत्युंजय पांडेय, संत सिंह, दिलीप कुमार, राजू स्वामी, आर इग्नेश, राजू रविदास, भैरव महतो, सीमा देवी, रामेश्वर मंडल, सीपी सिंह सहित हजारों की संख्या में आसपास के हलकों के महिला, पुरुष रहिवासी उपस्थित थे।

 165 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *