Advertisement

आपसी विवाद में पति ने कर दी पत्नी की हत्या

पत्नी की हत्या के दूसरे दिन पति गिरफ्तार,कुल्हाड़ी से काटकर ली थी जान
आरोपी पिता के खिलाफ उसके बेटे के बयान पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज
एस.पी.सक्सेना/धनबाद(झारखंड)। धनबाद जिला (Dhanbad district)  के हद में राजगंज थाना क्षेत्र (Rajganj police station area) के गोविंदाडीह में पत्नी की हत्या कर भागने वाले आरोपी को पुलिस ने हत्या के दूसरे दिन गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बीते 18 नवंबर को आपसी विवाद के बाद अपनी 55 साल की पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या के दिन ही कुल्हाड़ी जब्त कर लिया था। आरोपी के खिलाफ उसके बेटे के बयान पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार वारदात के समय मृतका शैरून बीबी, आरोपी कुर्बान (58 वर्ष) के अलावा पाेती मुस्कान ही घर में थी। आरोपी कुर्बान के तीनाें बेटे आलम अंसारी, अबुल अंसारी और सरफराज अंसारी मजदूरी करने के लिए भूली गए थे। कुर्बान की पाेती मुस्कान के अनुसार वारदात के दिन उसके दादा-दादी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी बीच दादी नहाने चली गईं। उसके बाद सिर पर तेल लगाने के लिए कमरे में घुसीं, ताे दादा ने अंदर जाकर दरवाजा बंद कर दिया। मुस्कान के अनुसार कमरे में से दादी के चीखने की लगातार आवाज आने लगी। काेशिश करने पर भी दरवाजा नहीं खुला। थाेड़ी देर में दादी की आवाज आनी बंद हाे गई। दरवाजा खुला और दादा भागते हुए घर से बाहर चले गए। कमरे में खून दिखने पर मुस्कान शाेर मचाने लगी। आसपास के लाेग पहुंचे और कमरे में गए। तब तक शैरून बीबी की माैत हाे चुकी थी। मुस्कान ने कहा कि एक सप्ताह पहले भी दादा-दादी में झगड़ा हुआ था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *