हुरलुगं मुखिया ने अपने कार्यकाल के विकास कार्यों को बताया

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में हुरलुगं पंचायत (Hurlugan Panchayat) के निवर्तमान मुखिया ने अपने कार्यकाल में किये गए विकास कार्यों को बताया। रहिवासियों ने कहा कि दोबारा मुखिया बनते देखना चाहेंगे।

हुरलंग पंचायत के निवर्तमान मुखिया पूरन महतो ने 9 अगस्त को जानकारी देते हुए कहा की 2015 से अब तक अपने पंचायत में करीब 500 वृद्धा विधवा पेंशन, 300 के करीब प्रधानमंत्री आवास योजना, 35 से 40 के करीब पीसीसी पथ का निर्माण, 50 से अधिक कूप का निर्माण सहित 2 गार्ड वाल का निर्माण करवाया। साथ हीं स्वच्छ भारत अभियान के तहत 300 शौचालय का निर्माण करवाने का काम किया।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान 5000 पीस मास्क एवं 40 लीटर सैनिटाइजर पंचायत के लोगों को उपलब्ध कराया। उनके द्वारा इस दौरान गरीब अप्रवासी मजदूरों को लॉकडाउन में सरकार द्वारा चावल का वितरण चिन्हित कर किया गया। वहीं गरीब युवतियों की शादी में अपने निजी मद से सहायता करने का काम किया गया।

आज यही कारण है की रहिवासी उन्हें चाहते है। आगे भी अगर मौका मिलेगा तो वे पंचायत की सेवा करेंगे।
इस दौरान उपस्थित समाजसेवी महेंद्र प्रताप ने कहा कि आने वाले चुनाव में हुरलुगं पंचायत के मुखिया पद के सबसे प्रबल दावेदार पूरन महतो ही है।

हम सभी रहिवासी दोबारा इन्हें मुखिया बनते देखना चाहते हैं। मौके पर वार्ड सदस्य योगेश्वर कुमार मेहता, सलीम अंसारी, जानकी महतो, भुनेश्वर महतो, प्रसादी महतो, जलील अंसारी, डोमन महतो, भीम महतो, नागेश्वर महतो, जरिया देवी, मंगरी देवी, सरिता देवी, गुलबी देवी, मोहनी देवी, बुधनी देवी, मंगरी देवी सहित दर्जनों महिला-पुरुष थे।

 355 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *