शिविर लगाकर प्रमाण-पत्र जारी करे प्रशासन-सुरेन्द्र
एस.पी.सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। सी-टेट परीक्षा समेत अन्य परीक्षाओं, कालेज में नामांकन आदि के लिए जाति, आवासीय, आय प्रमाण- पत्र को लेकर छात्रों को आरटीपीएस काउंटर का चक्कर लगाकर खाली हाथ निराश होकर रोज लौटना पड़ रहा है।
इस आशय की जानकारी मिलने पर 20 सितंबर को आइसा समस्तीपुर जिला (Samastipur district) प्रभारी सह भाकपा माले (Bhakpa Male) ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता की टीम ने आरटीपीएस प्रभारी से मिलकर जानकारी प्राप्त किया। माले नेता के अनुसार प्रभारी ने कहा कि करीब 15 दिन से ताजपुर ही नहीं बल्कि पूरे राज्य का सर्वर बंद है।
जिसके कारण हजारों आवेदन लंबित है। परिणामस्वरूप सभी कार्य बंद पड़े हैं। माले नेताओं ने उक्त आशय की जानकारी अंचलाधिकारी सीमा रानी को देकर तत्काल छात्रों की इस समस्या को लेकर उपरी अधिकारी को बताकर समाधान करने का आग्रह किया। साथ हीं छात्रहित को लेकर आंदोलन चलाने की चेतावनी दी।
विदित हो कि अभी एस-टेट समेत अन्य कई प्रतियोगिता परीक्षाओं का वैकेंसी निकला हुआ है। कॉलेज में नामांकन भी चल रहा है।
इसमें जाति, आवासीय, आय आदि प्रमाण-पत्र की आवश्यकता है, जबकि आरटीपीएस का साईट पूरी तरह ब्लॉक बताया जा रहा है। माले नेता सिंह ने कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया जाता है तो आइसा के बैनर तले आंदोलन किया जाएगा।
![]()












Leave a Reply