Advertisement

मानवाधिकार मिशन ने बोकारो में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। मानवाधिकार मिशन हजारीबाग प्रमंडल और बोकारो जिला के संयुक्त तत्वावधान में जिला मुख्यालय बोकारो के सेक्टर वन स्थित अग्रसेन भवन में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

आयोजित समारोह में मानवाधिकार मिशन के हजारीबाग प्रमंडल अध्यक्ष सह झारखंड प्रभारी कर्ण सिंह चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि महासचिव आशीष कुमार महथा विशिष्ट अतिथि और अखलेश शर्मा, राकेश पांडेय, संजय पटनायक व शिव कुमारी अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्घाटन किरण चंद्र बाउरी ने किया। इस अवसर पर महिला जिला उपाध्यक्ष रेणु कुमारी वर्मा, पूनम कुमारी, ज्योत्सना मिश्रा, नैना कुमारी, रेखा कुमारी, पल्लवी कुमारी, लक्ष्मी शर्मा, रीना कुमारी, अंजलि कुमारी, संध्या चौधरी और त्रिपाठी कुमारी, प्रखंड अध्यक्ष शंकर ओझा सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन महासचिव आशीष कुमार महथा जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष अखिलेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने समाज में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके सशक्तिकरण पर जोर दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *