Advertisement

एचपीसीएल को गवर्नेंस नाउ के 3 अवार्ड

प्रहरी संवाददाता/ मुंबई। देश की बहूराष्ट्रीय हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लि. उपक्रम ने गवर्नेंस नाउ द्वारा आयोजित 8वें पीएसयू अवार्ड में 3 प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल किया है। पुडुचेरी की पूर्व राज्यपाल डॉ. किरण बेदी के हाथों एचपीसीएल के पदाधिकारियों को दिया गया।

अवार्ड लेने वालों में कंपनी के कार्यकारी निदेशक रजनीश मेहता को ‘इनवेस्टमेंट इन स्टार्टअप्स अवार्ड’ एवं कार्यकारी निदेशक-सूचना प्रणाली राजीव चंद्रा को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन लीडर अवार्ड और मुख्य महाप्रबंधक-जनसंपर्क निगम संचार राजीव गोयल को कम्युनिकेशन लीडर पुरस्कार से नवाजा गया है। बता दें कि आजादी के बाद से देश के विकास में अहम भूमिका निभाने वाली एचपीसीएल पहले से महारत्न कंपनियों में से एक है।

गौरतलब है कि महामारी के दौरान उल्लेखनीय कार्य करने वाली एचपीसीएल को गवर्नेंस नाउ के प्रतिष्ठि पुरस्कार उन सार्वजनिक उपक्रमों के उत्कृष्ट प्रयासों को मान्यता प्रदान करते हैं साथ ही सम्मानित भी करते हैं। एचपीसीएल (HPCL) जैसी महारत्न उपक्रम आजादी के बाद से देश के विकास में अपना अहम योगदान दे रही हैं।

इस वर्ष के पुरस्कार महामारी दौरान विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा किए गए कार्यों पर केंद्रित थे, जिन्होंने कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। एचपीसीएल वर्तमान में कई स्टार्टअप्स के साथ काम कर रहा है और इसने उद्यमियों को काफी मदद की है।

इसने लॉकडाउन के दौरान भी निर्बाध रूप से राष्ट्र की सेवा करने में कॉर्पोरेशन को समक्ष बनाया। एचपीसीएल का जनसंपर्क निगम संचार विभाग ने महामारी के दौरान प्रभावी आंतरिक संदेश फैलाने के लिए अनुप्रणीय प्रयास का प्रदर्शन किया है, बल्कि कॉर्पोरेशन को महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई के बारे में अद्यतन जानकारी दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *