भीषण सड़क हादसे ने निगल ली छह जिंदगियां

मुख्यमंत्री ने इस घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट किया गिरिडीह की घटना से मन मर्माहत है

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में हृदय विदारक सड़क दुर्घटना में छह वाहन सवार की दर्दनाक मौत से पुरे इलाके को झकझोर दिया है।

जानकारी के मुताबिक 18 नवंबर के अहले सुबह लगभग 3 बजे कोवाड कोडरमा मुख्य पथ पर मुफ्फसिल थाना एवं बिरनी थाना के सीमा पर स्थित सिंदवरिया पंचायत के बाघमारा गांव के समीप बारात से लौट रही एक स्कॉर्पियो वाहन एक पेड़ से टकरा गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि चालक समेत पांच यात्रियों की घटना स्थल पर हीं मौत हो गई। वहीं छठा सवार ने इलाज के दौरान पीएमसीएच धनबाद में दम तोड़ दिया, जबकि इस दुर्घटना में वाहन सवार दो बच्चों को मामूली चोटें आई है, जिन्हे इलाज के बाद घर भेज दिया गया। वहीं एक अन्य सवार का इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार गिरिडीह जिला के हद में बिरनी प्रखंड क्षेत्र के कुशमई पंचायत के थोरिया गाजोडीह निवासी फारूक अंसारी के पुत्र के निकाह में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के टिकोडीह से निकाह में शरीक हो कर थौरिया लौट रहे स्कोर्पियो वाहन क्रमांक JH10AW/0970 अचानक सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।

साथ हीं उसमें सवार आठ जनों में से पांच जनों की घटना स्थल पर हीं मौत हो गई। स्थानीय रहिवासियों को खबर मिलते हीं शवों एवं घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। इस बीच सूचना पाकर बिरनी थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह एवं मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान सदल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल गिरिडीह भेजा एवं मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया।

घटना के बारे में स्थानीय रहिवासियों ने बताया कि बारात से लौटने के क्रम में ड्राइवर को झपकी आ गया था, जिसके कारण स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

उक्त हादसे में मृतकों की पहचान 70 वर्षीय मो. यूसुफ मियां, 40 वर्षीय इम्तियाज अंसारी, 35 वर्षीय सुभान अंसारी, 75 वर्षीय याकूब अंसारी (सभी थौरिया गाजोडिह), आफताब आलम ग्राम लेबरा एवं सागिर अंसारी (ड्राइवर) ग्राम चरघरा शामिल है। घटना के पश्चात जहां विवाह की खुशी मातम में बदल गई, वहीं परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया।

घटना की जानकारी मिलते हीं जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, कांग्रेस नेता नरेश वर्मा, बगोदर विधायक विनोद सिंह, सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक सरफराज अहमद सदर अस्पताल गिरिडीह पहुंच कर घायलों की जानकारी लेते हुए पीड़ित परिजनों को ढाढस बंधाया। जबकि, बगोदर के पुर्व विधायक नागेन्द्र महतो मृतक के घर पहुँच कर दुःखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। साथ हीं परिजनों को हिम्मत बंधाया।

 187 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *