बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के सौजन्य से 16 अक्टूबर को बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में बेरमो प्रखंड के बोकारो थर्मल स्थित गोविंदपुर सी पंचायत सचिवालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य रूप से बेरमो प्रखंड प्रमुख, मुखिया संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा दर्जनभर मुखिया उपस्थित थे।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य जनों को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी ने कहा कि समिति के संयोजक संतोष नायक, सह संयोजक कुलदीप प्रजापति ने बेरमो को जिला बनाने को लेकर बीते 2 वर्षों से जो प्रयास किया है यह हम सभी के लिए अनुकरणीय हैं।

यह तभी संभव होगा जब पूरे अनुमंडल क्षेत्र की एक-एक जनता आप तमाम मुखिया, पंचायत समिति सदस्य आदि जनप्रतिनिधियों के साथ खड़ा होकर इसके लिए संघर्ष करने के लिए आगे आएंगे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार श्रद्धालू सुल्तानगंज में जल भरकर तमाम कष्ट झेलते हुए बाबाधाम जाकर जलार्पण करते हैं, इसी प्रकार जोश और जज्बा इस संघर्ष में दिखाना होगा। इसके लिए सबसे पहले महिलाओं को अपने चूल्हा चौका छोड़कर आगे आना होगा।

बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक संतोष नायक ने कहा कि वर्ष 1972 में जब बेरमो अनुमंडल बना था, तभी से यह जिला बनने का तमाम अहर्ताओ को पूरा करता रहा है। बावजूद इसके आज तक इसे जिला नहीं बनाया जा सका।

नायक ने कहा कि झारखंड बनने के साथ एक बार फिर लोगों में आशा बंधी कि बेरमो जिला बनेगा, लेकिन हमारे जनप्रतिनिधियों में इच्छाशक्ति की कमी के कारण यह मामला अबतक अधर में लटका है। उन्होंने कहा कि इससे कई मामलों में छोटा खूँटी, रामगढ़ को जिला बनाया गया।

इसलिए उन्होंने शपथ लिया है कि जब तक बेरमो को जिला नहीं बनाया जाता है, तब तक वे शांति से नहीं बैठेंगे और बेरमो अनुमंडल के गांव-गांव जाकर शंखनाद करेंगे। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष में जीत के लिए यहां की नारी शक्ति को अपना काली रूप दिखाना होगा।

अध्यक्षता कर रहे मुखिया संघ के उपाध्यक्ष अंजूम आलम ने कहा कि यहां आने से पहले उन्हें विषय वस्तु की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि वे बेरमो को जिला बनाए जाने का समर्थन करते हैं। इसके लिए उन्होंने हर कदम पर साथ देने की बात कही। साथ ही कहा कि बेरमो के जिला बनने से खासकर महिला जनप्रतिनिधियों को काफी सहूलियत होगी और क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा।

समिति के सह संयोजक कुलदीप प्रजापति ने कहा कि हम जो काम करते हैं इसका लाभ निश्चित ही हमारे आने वाली पीढ़ी को होगी। उन्होंने कहा कि बेरमो के जिला बनने से क्षेत्र में काफी हद तक बेरोजगारी दूर होने की संभावना है।

साथ हीं यहां विकास के मार्ग खुलेंगे। इसलिए यह लड़ाई केवल दो चार लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे बेरमो अनुमंडल की जनता के लिए है। सभी को तमाम आपसी भेदभाव भुलाकर संघर्ष में साथ देना होगा, तभी हमारी जीत होगी और हमारे आनेवाली पीढ़ी खुशहाल रह पायेगा।

मौके पर उपरोक्त के अलावा सह संयोजक चंद्रदेव घासी, गोविंदपुर डी पंचायत की मुखिया चंदना मिश्रा, बोरिया दक्षिणी पंचायत की मुखिया तारूलता देवी, बेदकारो पूर्वी पंचायत की मुखिया सीमा महतो, अरमो पंचायत की मुखिया कैटरीना हांसदा, आदि।

बेदकारो पश्चिमी पंचायत की मुखिया मालती देवी, बेरमो पश्चिमी पंचायत की मुखिया आरती कुमारी, गोविंदपुर ई पंचायत के मुखिया विश्वनाथ महतो ने भी उक्त संघर्ष में साथ देने की बात कही। यहां राजू पंडित, सरयू यादव, संतोष सिंह उर्फ बिल्ला, मुन्ना सिंह, संजय महतो, राकेश महतो आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर तमाम गणमान्य जनों को समिति के पदाधिकारियों द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन संतोष नायक तथा धन्यवाद ज्ञापन मुखिया संघ के अध्यक्ष चंद्र देव घाँसी ने किया।

 169 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *