Advertisement

विद्या विजन एकेडमी में मनाया गया सम्मान समारोह

संस्थान में अध्ययनरत पंकज कुमार 446 अंक लाकर टॉपर रहा

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में सातमाइल स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में 28 जून को विद्या विजन एकेडमी में विद्यार्थियों के बीच सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संस्थान के विद्यार्थियों का 10वी बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक सुरेंद्र कुमार व संचालक सुशील कुमार पाठक ने सभी सफल विद्यार्थियों को मेडल और शैक्षणिक किट देकर सम्मानित किया। साथ ही कहा कि मैं सभी विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।

आप सब विद्यार्थी पढ़ लिखकर अच्छे मुकाम हासिल करें। गांव शहर और अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। संस्थान में अध्ययनरत पंकज कुमार 446 अंक लाकर संस्थान टॉपर रहे।

इनके अलावा रीता 438, सुभाष 433, आकाश 425, सूरज 420, बिपिन 416, काजल 415, आनंद 401, संजय 401, पलक वर्मा 400 ने 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाकर संस्थान का नाम रौशन किया। संस्थान के प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों में विक्की, नीतू, सहदेव, अंजलि, सोनू, तुलसी, उमेश, महेश, चांद इत्यादि छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *