Advertisement

एक परिवार के पांच सदस्यों की मूल धर्म (सरना) में घर वापसी

प्रहरी संवाददाता/रांची (झारखंड)। झारखंड आदिवासी सरना विकास समिति धुर्वा रांची के द्वारा 31 अक्टूबर को ग्राम कुटे, थाना नगड़ी, जिला रांची निवासी मर्कुस तिर्की सहित परिवार के पांच सदस्यों को मूल आदिवासी धर्म (सरना) में पूरे नेग नियम से पहान कंचन होरो के द्वारा शुद्धीकरण कर पूरे मान सम्मान और चरण धोकर, अंग वस्त्र देकर घर वापसी कराई गई।

घर वापसी के बाद अब मर्कुस तिर्की से मंगलेश्वर तिर्की, मरियम तिर्की से मीरा तिर्की, नाम रखा गया। जिसमें परिवार के मनीष तिर्की, मंजित तिर्की, मन्यता तिर्की शामिल है।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मेघा उरांव ने कहा कि जो भी परिवार जाने अनजाने में अपने मूल धर्म को त्याग कर दूसरे धर्म में चले गए हैं, वैसे लोग स्वेच्छा से घर वापसी करना चाहते हैं तो यह समिति पूरे मान सम्मान के साथ घर वापसी कराएगी।

इस कार्यक्रम में समिति के सदस्य ललित उरांव, लोरया उरांव, लाल मुन्नी देवी, बिरसा भगत, बबलू उरांव, राजू उरांव एवं अन्य शामिल थे। उक्त जानकारी झारखंड आदिवासी सरना विकास समिति के अध्यक्ष मेघा उरांव ने दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *