Advertisement

समाज को सशक्त बनाने में महिला संघ की भूमिका अग्रणी-हीरालाल 

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में जरीडीह प्रखंड के बाँधडीह उत्तरी पंचायत में 17 दिसंबर को आपके अधिकार- आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम (Program) में मुख्य रूप से जिला परिषद् उपाध्यक्ष हीरालाल मांझी, जरीडीह बीडीओ उज्जवल कुमार सोरेन, अंचलाधिकारी नरेश रजक, बेरमो विधायक के निजी सचिव राजेश सिंह, विनोद महतो, पंचायत मुखिया प्रतिनिधि मंटू रजक आदि ने सामूहिक रूप से तेजस्विनी महिला संघ के कार्यालय का दौरा किया।

इस दौरान संघ की अध्यक्ष गायत्री देवी एवं संघ समन्वयक विजय ठाकुर ने सभी को संघ के कार्यो एवं गतिविधियों से अवगत कराया। यहां जिप उपाध्यक्ष मांझी ने संघ के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि जरीडीह प्रखंड में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज को सशक्त बनाने में संघ काफी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज के निर्माण का महत्वपूर्ण अंग होती है। आज के समय में महिलाएं सभी क्षेत्रों में कारगर कार्य कर रही हैं। इनके कार्यो के मूल्यांकन के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि समय पर सरकारी सहयोग मिलने से ही महिलाओं का सर्वांगीण विकास होगा। इनके विकास के कार्यों में सरकारी अधिकारियों का सहयोग नितांत आवश्यक है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *