Advertisement

कोलियरियों से लोकल सेल में पर्याप्त मात्रा में कोयला मिले-हीरालाल

फुसरो में 21 नवंबर को आयोजित रैली को ऐतिहासिक बनाएं-जयनारायण

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। झामुमो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी द्वारा फुसरो नगर समिति के अगुवाई में नावाडीह, चंद्रपुरा और बेरमो प्रखंड के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में 6 अक्टूबर को पुराना बीडीओ ऑफिस फुसरो कार्यालय में साझा प्रेस वार्ता किया गया।

जिसमें कहा गया कि आगामी 21 नवंबर को बेरमो कोयलांचल की धरती फुसरो में रैयत विस्थापित/प्रभावित, युवा बेरोजगार, लोकल सेल, प्रदूषण, रैक में कोयला हेरा-फेरी, डीओ होल्डर(कोयला धारक), गाड़ी मालिक, लोडिंग मजदूर के साथ-साथ सीसीएल प्रबंधन के खिलाफ सभी ज्वलनशील मुद्दों पर पार्टी और यूनियन का साझा महारैली किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में कहा गया कि रोजगार दिने के लिए लोकल सेल में पर्याप्त मात्रा में कोयला, रैयतों को जमीन के बदले नौकरी, मुआवजा और पुनर्वासित करने, भूमि अधिग्रहण कानून 2013 लागू करने, विस्थापित और प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधा बहाल करने, ठेकेदारी मजदूरों को हाई पावर कमेटी के अनुसार वेतन का भुगतान नही होने के कारण कई मजदूर पलायन कर गए। कई पैसे के अभाव में बिना इलाज के बीमारी से मर गए और कई भुखमरी की जंग लड़ते-लड़ते मर गये।

इसे लेकर पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है।सम्बंधित सभी पार्टी पदाधिकारियों को जिला समिति का आदेश जारी कर दिया गया है कि क्षेत्र में जितने भी सम्बंधित मुद्दे है उसे एकत्रित करना शुरू करें।

प्रभावित रहिवासियों के बीच जाकर जनजागरण कार्यक्रम चलाना शुरू करें। वरिष्ठ नेता मदन मोहन अग्रवाल और जिला महासचिव जयनारायण महतो ने कहा कि 21 नवंबर को होने वाले रैली को ऐतिहासिक बनाया जाएगा।

मौके पर झामुमो बोकारो जिला उपाध्यक्ष घुंनु हांसदा, खेल विंग अध्यक्ष भोलू, केंद्रीय सदस्य बनवीर मिश्रा, चद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष सुभाष महतो, नावाडीह प्रखंड अध्यक्ष गणेश महतो, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष संतोष महतो, फुसरो नगर अध्यक्ष मदन कुमार महतो, नगर उपाध्यक्ष अनिल रजवार, सूरज गिरी, नगर सचिव दीपक महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *