Advertisement

जवाहर नवोदय विद्यालय में हिंदी पखवाड़ा का समापन

दुर्गा पूजा को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट में एक सप्ताह से चल रहे हिंदी पखवाड़े का समापन समारोह आयोजित किया गया।

जानकारी के अनुसार हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत स्वरचित कविता लेखन, कविता पाठ, सुलेखन प्रश्नोत्तरी, निबंधन लेखन, सूत लेखन आदि प्रतियोगिता में विद्यालय के वर्ग 6 से प्लस टू के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

निबंधन लेखन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को जनवि के प्रचार्य एस के बेरा द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी अशोक कुमार सिंह, पीजीटी हिंदी शिक्षक अन्विता त्रिपाठी एवं जयदेव सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक गण उपस्थित थे।

एक अन्य जानकारी के अनुसार तेनुघाट ओपी प्रभारी सुनील कुमार द्वारा दुर्गा पूजा को लेकर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। ओपी प्रभारी सुनील कमार ने बताया कि वरिय अधिकारी के निर्देश पर फ्लैग मार्च निकाला गया।

जिसमें पुलिस पदाधिकारी सहित सैकड़ों पुलिसकर्मी द्वारा सभी पंडालों के आसपास एवं पूरे क्षेत्र में पदयात्रा कर शांति व्यवस्था कायम रखने का संदेश दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *