हेमंत सरकार लूटेरी, झूठे वादे करने वाली सरकार है, इसे उखाड़ फेकना है-मधु कोड़ा

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में जगन्नाथपुर विधानसभा में बंद लौह अयस्क खदान को खोलने के लिए 29 अगस्त को बड़ाजामदा में विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। सिंहभूम के पूर्व सांसद गीता कोड़ा एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के नेतृत्व में भाजपा द्वारा धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया था।

इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि लौहांचल की खदानें बंद होने से यहाँ के लाखों रहिवासी बेरोजगार हो चुके हैं। राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन सारंडा की खदानें बंद कर अपने नाम से खदान खोलकर आज बेल पर है। यह सरकार खदान खोलने के लिये पहले माल मांगती है। उन्होंने कहा कि मै जब मुख्यमंत्री था तो एक भी खदान को बंद होने नहीं दिया था।

हमारे समय यहां के रहिवासी सड़क पर गिरे लौह पत्थर को भी उठाकर अपना जीवन यापन कर लेते थे। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में दूसरे राज्यों से बेरोजगार युवा यहाँ आकर रोजगार प्राप्त करते थे। सवालिया लहजे में पूर्व सीएम ने कहा कि बगल के राज्य ओडिशा की बंद खदाने खुल गई तो यहां की खदानें क्यों नहीं खुल रही है?

पूर्व सीएम कोड़ा ने कहा कि गुवा स्थित शहीद मैदान से हर बार सीएम हेमंत सोरेन खदान खोलने की बात करते है, जबकि यहाँ के बेरोजगार भूखे मर रहे है। झारखंड के शहीदों के लाशों पर सिर्फ झामुमो राजनीति कर रही है। सारंडा के ग्रामीण आज लाल पानी पीने को मजबूर है। शुद्ध पानी की भी व्यवस्था यह सरकार नहीं कर पाई। बेरोजगारी से तंग महिलाएं व बेरोजगार आत्महत्या कर रहे हैं।

यह सरकार लूटेरी, झूठे वादें करने वाली सरकार है। इसे उखाड़ फेकना है। भाजपा सरकार सभी वर्ग खासकर गरीब, किसानों के लिये अनेक कार्य कर रही है। इस लडा़ई के बाद जंगलों में रहने वाले रहिवासियों को वनाधिकार का पट्टा देने के लिये लड़ाई लड़ी जायेगी। क्योंकि वन उनके जीने का आधार है।

उन्होंने कहा कि झामुमो जल, जंगल, जमीन की पार्टी बोलती है, लेकिन वन पट्टा का हजारों आवेदन आज तक यह सरकार स्वीकृत नहीं की। गुवा गोलीकांड इसी वन पट्टा के लिये हुआ था। स्व. देवेन्द्र माझी, सांसद जोबा माझी के गांव के रहिवासियों को आजतक वन पट्टा नहीं मिला। गुवा गोलीकांड में मारे गये कितने को सरकार वनपट्टा दिया है वह बताये। इस सरकार की विदाई इस बार निश्चित हीं बेरोजगार व झारखंड की जनता करेगी।

पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के 30 से 40 आयरन ओर की वर्षों से बंद पड़े खदान को पुनः चालू करने के लिए भाजपा द्वारा घंटा बजाओ, सरकार जगाओं कार्यक्रम के तहत विशाल धरना प्रदर्शन कार्यक्रम बडाजामदा में आयोजित किया गया है।

लोकसभा चुनाव के पहले उनके द्वारा मुख्यमंत्री सोरेन से लेकर संसद व कई मंचों एवं कार्यक्रम में बंद खदानों, क्रेशरों को खुलवाने का अनुरोध किया गया था, परंतु हेमंत सरकार की इच्छा शक्ति की कमी के कारण एक भी खदान नहीं खोला गया। फलस्वरुप यहां के रहिवासी बेरोजगारी और पलायन को विवश है।

दूसरे राज्यों में हमारे मजदूरों का मानसिक, शारीरिक व आर्थिक शोषण हो रहा है। सत्ता की खुमारी में सोई हेमंत सरकार को यहाँ के बेरोजगार युवा, महिलायें, ग्रामीणों की कोई चिंता नहीं है। हेमंत सोरेन ने लाखों शिक्षित बेरोजगारों को नौकरी, रोजगार देने अन्यथा 5-7 हजार रूपये बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी, लेकिन कुछ नहीं किया।

युवाओं से किया एक भी वादा वह पूरा नहीं कर उल्टे उनपर लाठियां बरसा रही है। महिलाओं को चुल्हा खर्च दो हजार रूपये आज तक नहीं मिला। महिलाओं के साथ दुष्कर्म व शोषण हो रहा है। अपराध पर नियंत्रण नहीं लग रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार पुलिस का सारा ताकत भाजपा को रोकने पर लगा दिया है। अपराध नियंत्रण हेतु नहीं लगाया जा रहा है।

पूर्व सांसद ने कहा कि सिर्फ हंगामा खडा़ करना मेरी मकसद नहीं है, बल्कि झारखंड की सूरत बदलनी चाहिये। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि राज्य के आदिवासियों को भाजपा ने अलग राज्य व विकास की गति देकर सम्मान देने का कार्य किया। यह सरकार 5 हजार बेरोजगारों को भी रोजगार नहीं दिया।

युवा मोर्चा के आंदोलन को पूरे राज्य में कुचलने का कार्य यह सरकार किया। उन्होंने कहा कि देश के 80 करोड़ देशवासियों को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अनाज मिल रहा है। जगन्नाथपुर सीट को भारी बहुमत से जिताकर झारखंड की वर्तमान सरकार को भगायेंगे।

जगन्नाथपुर विधानसभा प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि अबतक सोरेन सरकार आंदोलन व यहाँ की सम्पदा को लूटने व बेचने का काम किया है। भाजपा सरकार की वजह से अबतक झारखंड में विकास के कुछ कार्य देखने को मिला। जंगलों में रहने वाले रहिवासियों को आज तक वनाधिकार का पट्टा नहीं दिया गया।

उन्होंने कहा कि झामुमो के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन आज झामुमो का बदले विचारधारा से तंग होकर भाजपा का दामन थामने जा रहे हैं। इससे हेमंत सोरेन व इंडिया गठबंधन परेशान है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी के समय बालू मुफ्त मिलता था, लेकिन आज किलो के हिसाब से अवैध बालू बिकता है। अगली सरकार पूर्ण बहुमत वाली भाजपा की सरकार बनेगी। कोल्हान प्रमंडल की सभी 14 सीट भाजपा जीतेगी।

सभा में उपरोक्त के अलावा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष शंभू हाजरा, एससी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंगल सिंह गिलुवा, पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन पूर्ति, अजीत सिंह, सारंडा मंडल अध्यक्ष मधुसुदन तुबिद, जगन्नाथपुर मंडल अध्यक्ष राम भूमिज, नोवामुण्डी मंडल अध्यक्ष चन्द्रमोहन गोप, मनोहरपुर मंडल अध्यक्ष राजा सुरीन, मजदूर नेता रामा पांडेय, जिप सदस्य देवकी कुमारी, बब्लू शर्मा, इन्द्र सामद आदि हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे।

 76 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *