एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। पूर्व सांसद कड़िया मुंडा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें झारखंड की राजधानी रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी। फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।
पुर्व सांसद की हालचाल जानने को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने 24 जुलाई को मेडिका अस्पताल का दौरा किया। स्वास्थ्य मंत्री मेडिका अस्पताल पहुंचकर पुर्व सांसद कड़िया मुंडा से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री अंसारी ने बताया कि पुर्व सांसद मुंडा की स्थिति अब नियंत्रण में है और उम्मीद है वे जल्द स्वस्थ होकर अस्पताल से छुट्टी पाएंगे। ज्ञात हो कि, इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी बीते 23 जुलाई को मेडिका अस्पताल पहुंचकर पुर्व सांसद मुंडा का हालचाल लिया था। मेडिका अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ विजय मिश्रा की टीम उनका इलाज कर रही है। डॉक्टरों के मुताबिक, सभी जरूरी जांच की जा चुकी हैं तथा उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।
![]()













Leave a Reply